एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत, ब्रिटेन के मंत्रियों में प्रस्तावित एफटीए पर आगे बढ़ने की योजना पर चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इटली में ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स से मुलाकात की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत को आगे बढ़ाने की योजना पर चर्चा की।

जरुरी जानकारी | भारत, ब्रिटेन के मंत्रियों में प्रस्तावित एफटीए पर आगे बढ़ने की योजना पर चर्चा

नयी दिल्ली, 17 जुलाई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इटली में ब्रिटेन के व्यापार मंत्री जोनाथन रेनॉल्ड्स से मुलाकात की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत को आगे बढ़ाने की योजना पर चर्चा की।

बुधवार को एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि यह द्विपक्षीय बैठक इटली के रेजियो कालाब्रिया में जी-7 के व्यापार मंत्रियों की बैठक से इतर हुई।

भारत और ब्रिटेन में एफटीए के लिए बातचीत जनवरी, 2022 में शुरू हुई थी। दोनों देशों में आम चुनाव आने से 14वें दौर की बातचीत रुक गई थी।

वाणिज्य मंत्रालय ने बयान में कहा, “गोयल ने जोनाथन रेनॉल्ड्स को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। बातचीत में भारत और ब्रिटेन के बीच एफटीए पर चर्चा को आगे बढ़ाने की योजना भी शामिल थी।”

एफटीए के तहत दो या इससे ज्यादा कारोबारी साझेदार परस्पर कारोबार वाली ज्यादातर वस्तुओं पर सीमा शुल्क खत्म कर देते हैं या बहुत कम कर देते हैं। इसके अलावा, वे सेवाओं और निवेश में व्यापार को बढ़ावा देने और सुविधाजनक बनाने के लिए मानदंडों को भी आसान बनाते हैं।

दोनों देशों के बीच उत्पाद एवं सेवा दोनों क्षेत्रों में कुछ मुद्दे लंबित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 17, 2024 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).