विदेश की खबरें | भारत-यूएई : प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक दिवसीय यात्रा पर अबू धाबी पहुंचने के बाद ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों पर विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

दुबई, 14 जुलाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की एक दिवसीय यात्रा पर अबू धाबी पहुंचने के बाद ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और रक्षा क्षेत्रों पर विशेष तौर पर ध्यान केंद्रित किया जा सकता है।

इस दौरान दोनों रणनीतिक साझेदार एक ऐतिहासिक व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने के बाद प्रगति की समीक्षा करेंगे।

यूएई में भारत के राजदूत संजय सुधीर ने कहा, ‘‘इस रिश्ते की खूबसूरती यह है कि हमारे नेता नियमित रूप से संपर्क में रहे हैं, यहां तक कि कोविड के दौरान भी वे ऑनलाइन माध्यम से एक-दूसरे के साथ जुड़े रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक जुड़ाव को नयी ऊर्जा देने वाले ‘व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता’ (सीईपीए) पर भी कोविड-19 महामारी के दौरान हस्ताक्षर किए गए थे।

सुधीर ने कहा, ‘‘केवल एक वर्ष में, हमारा व्यापार 19 प्रतिशत बढ़ गया है और अब कुल व्यापार लगभग 85 अरब अमेरिकी डॉलर है। शुरुआती लक्ष्य पांच साल में 100 अरब अमेरिकी डॉलर का था।’’

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान के साथ वार्ता करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\