विदेश की खबरें | वंदे भारत मिशन के तहत चीन के लिए और दो उड़ानें संचालित करेगा भारत

बीजिंग, छह अक्टूबर वंदे भारत मिशन के तहत कोविड-19 लॉकडाउन के कारण फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत 23 और 30 अक्टूबर को दिल्ली से चीन के शहर ग्वांगझू के लिए दो उड़ानें संचालित करने की योजना बना रहा है।

भारतीय दूतावास द्वारा मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एअर इंडिया 23 और 30 अक्टूबर को ग्वांगझू-दिल्ली के लिए दो उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही है। विमानन कंपनी द्वारा तय किराया का भुगतान करके इनके लिए टिकट खरीदे जा सकते हैं।

यह भी पढ़े | Bilawal Bhutto on Imran Khan Govt: बिलावल भुट्टो ने कहा-इमरान खान सरकार सिंध द्वीपों पर ‘अवैध रूप से कब्जा करना चाहती है.

इन उड़ानों से वैध वर्किंग वीजा धारक चीन जा सकते हैं और वापसी में विमान घर वापसी के इच्छुक भारतीयों को लेकर आएगा।

भारत ने वंदे भारत मिशन के तहत चीन से अभी तक पांच उड़ानें संचालित की हैं। पिछली पांचों उड़ानें शंघाई, ग्वांगझू और निंग्बो से संचालित हुई थीं।

यह भी पढ़े | Nobel Prize in Physics 2020 Winners: Roger Penrose, Reinhard Genzel और Andrea Ghez को ब्लैक होल पर खोज के लिए मिला फिजिक्स में नोबल प्राइज.

भारत ने इस साल फरवरी में तीन विशेष उड़ानों के जरिए वुहान में फंसे भारतीय छात्रों को भी निकाला था।

विज्ञप्ति के अनुसार, भारत जाने के इच्छुक लोगों को भारत सरकार के सभी प्रोटोकॉल का पालन करने का राजीनामा देना होगा। इसमें सात दिन के लिए सशुल्क संस्थागत पृथक-वास और सात दिनों का अनिवार्य गृह पृथक-वास शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)