जरुरी जानकारी | उपभोक्ता नीति पर मानकीकरण समिति के अंतरराष्ट्रीय संगठन के सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार से उपभोक्ता नीति पर मानकीकरण समिति के अंतरराष्ट्रीय संगठन (सीओपीओएलसीओ) के 44वें वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
नयी दिल्ली, 22 मई भारत राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार से उपभोक्ता नीति पर मानकीकरण समिति के अंतरराष्ट्रीय संगठन (सीओपीओएलसीओ) के 44वें वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
एक सरकारी बयान में कहा गया है कि केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल इस चार दिवसीय कार्यक्रम (23-26 मई) का उद्घाटन करेंगे।
संगठन के अध्यक्ष सैडी डेंटन, मानकीकरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन (आईएसओ) के महासचिव सर्जियो मुजिका और अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में संबंधित विषयों पर संवाद सत्र और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
आईएसओ के संस्थापक सदस्यों में से एक, भारत लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण के मामलों में सक्रिय रूप से शामिल रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)