विदेश की खबरें | ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ के आतंकी के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन के उच्च न्यायालय में जाएगा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ (केजेडएफ) के सदस्य कुलदीप सिंह का भारत में प्रत्यर्पण करने की अर्जी को एक मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा मानवाधिकार के आधार पर खारिज किए जाने के बाद भारतीय अधिकारियों ने इसके विरुद्ध अपील करने की अनुमति के लिए लंदन स्थित उच्च न्यायालय जाने का फैसला किया है।

लंदन, दो मार्च प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स’ (केजेडएफ) के सदस्य कुलदीप सिंह का भारत में प्रत्यर्पण करने की अर्जी को एक मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा मानवाधिकार के आधार पर खारिज किए जाने के बाद भारतीय अधिकारियों ने इसके विरुद्ध अपील करने की अनुमति के लिए लंदन स्थित उच्च न्यायालय जाने का फैसला किया है।

सिंह, उर्फ कीपा सिद्धू पर अन्य लोगों के साथ मिलकर 2015-16 में पंजाब में आतंकी गतिविधियों की साजिश में शामिल होने का आरोप है।

आरोपियों ने कथित तौर पर तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की हत्या की साजिश रची थी।

कुलदीप सिंह (44) पर गुरुद्वारे में अलगाववादियों की बैठक आयोजित करने और पंजाब के युवाओं को पैसे देकर केजेडएफ में शामिल करने का भी आरोप है।

जिला न्यायाधीश गारेथ ब्रैंस्टन ने लंदन में वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत में प्रत्यर्पण के मामले की सुनवाई करते हुए 25 को जनवरी को दिए आदेश में कहा था कि यह मानवाधिकारों पर यूरोपीय प्रस्ताव के अनुच्छेद तीन के खिलाफ है।

यदि मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश के विरुद्ध अपील करने की अनुमति दी जाती है तो मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय में होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी