देश की खबरें | जली हुई भिंडी है विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ : पूर्व मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शर्मा मंगलवार को यहां एक दिवसीय दौरे के तहत पहुंचे और कड़ा धाम में माता शीतला का दर्शन एवं पूजन किया।
शर्मा मंगलवार को यहां एक दिवसीय दौरे के तहत पहुंचे और कड़ा धाम में माता शीतला का दर्शन एवं पूजन किया।
इसके बाद जिला मुख्यालय मंझनपुर स्थित कांशीराम अतिथि गृह में आयोजित कोहार्ट सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ उनका गठबंधन ‘इंडिया’ जली हुई भिंडी है और जली हुई भिंडी बिल्कुल बेकार हो जाती है।’’
शर्मा ने कहा, ‘‘ यह गठबंधन जली हुई रस्सी की तरह है और रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं जा रही है।’’
केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया।
डॉ शर्मा ने कार्यकर्ताओं से केवल और केवल कमल के लिए वोट मांगने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संकल्प है कि ‘‘अबकी बार 400 के पार’’ और यह पूरा होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

