देश की खबरें | भारत ने पाकिस्तान के पंजाब में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा के मुख्यालयों को निशाना बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकी बुनियादी ढांचे के खिलाफ मिसाइल हमलों में प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा समूहों के मुख्यालयों को निशाना बनाया।

नई दिल्ली, सात मई भारतीय बलों ने बुधवार तड़के पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू और कश्मीर में आतंकी बुनियादी ढांचे के खिलाफ मिसाइल हमलों में प्रतिबंधित जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा समूहों के मुख्यालयों को निशाना बनाया।

भारतीय अधिकारियों ने कहा कि लक्षित नौ स्थलों में बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय और मुरीदके में लश्कर का मुख्यालय शामिल हैं, दोनों पाकिस्तान के पंजाब में हैं।

पाकिस्तानी सशस्त्र बल के एक प्रवक्ता ने एक साक्षात्कार में बीबीसी को पुष्टि की कि भारतीय वायुसेना ने बहावलपुर और मुरीदके को निशाना बनाया है।

भारत ने स्पष्ट रूप से कहा है कि उसकी कार्रवाई केंद्रित, नपी-तुली और सैन्य कार्रवाई को बढ़ावा न देने वाली प्रकृति की रही है।

भारत की यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के दो सप्ताह बाद हुई है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

रक्षा मंत्रालय ने 1.44 बजे जारी एक बयान में कहा, ‘‘थोड़ी देर पहले, भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में उस आतंकी ढांचे पर हमला करते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जहां से भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की योजना बनाई गई और उन्हें निर्देशित किया गया।’’

इसमें कहा गया, ‘‘भारत ने लक्ष्यों के चयन और निष्पादन के तरीके में काफी संयम दिखाया है।’’

1999 में आईसी-814 के अपहृत यात्रियों के बदले आतंकवादी मसूद अजहर की रिहाई के बाद बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद आतंकी समूह का केंद्र बन गया था। तब से यह समूह भारत में कई आतंकी हमलों में शामिल रहा है, जिसमें 2001 में संसद पर हमला, 2000 में जम्मू-कश्मीर विधानसभा पर हमला, 2016 में पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अड्डे पर हमला और 2019 में पुलवामा आत्मघाती बम विस्फोट शामिल हैं।

अजहर को वैश्विक आतंकवादी नामित किया गया है और अप्रैल 2019 के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है।

अधिकारियों ने कहा कि उसने जनवरी 2000 में आतंकी संगठन शुरू किया और पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई), अफगानिस्तान में तत्कालीन तालिबान नेताओं, ओसामा बिन लादेन और पाकिस्तान में सुन्नी सांप्रदायिक संगठनों से सहायता प्राप्त की।

लाहौर से 30 किलोमीटर दूर मुरीदके 1990 से लश्कर का मुख्यालय रहा है। इसका मुखिया हाफिज सईद है और यह मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार है। अधिकारियों ने बताया कि इसने जम्मू-कश्मीर, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत देश के कई अन्य हिस्सों में भी आतंकी हमले किए हैं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद द्वारा आतंकी समूह घोषित लश्कर का संदिग्ध सरगना सईद भारत की सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों की सूची में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\