एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | भारत, ब्रिटेन एफटीए के लिए बातचीत अंतिम दौर में, गोयल इस सप्ताह फिर जा सकते लंदन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और ब्रिटेन प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर मतभेदों को दूर करने और बातचीत को निष्कर्ष पर पहंचाने का पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस सप्ताह फिर लंदन जा सकते हैं।

जरुरी जानकारी | भारत, ब्रिटेन एफटीए के लिए बातचीत अंतिम दौर में, गोयल इस सप्ताह फिर जा सकते लंदन

नयी दिल्ली, 30 अप्रैल भारत और ब्रिटेन प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर मतभेदों को दूर करने और बातचीत को निष्कर्ष पर पहंचाने का पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। इसी सिलसिले में वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस सप्ताह फिर लंदन जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच जिन तीन समझौतों पर बातचीत चल रही है, उनमें चार या पांच मुद्दे लंबित हैं। बातचीत के दायरे में तीन समझौते शामिल हैं - मुक्त व्यापार समझौता, द्विपक्षीय निवेश समझौता (बीआईटी), और सामाजिक सुरक्षा समझौता (आधिकारिक तौर पर इसे दोहरा योगदान सम्मेलन समझौता कहा जाता है)।

दोनों पक्ष 29 अप्रैल को लंदन में इन वार्ताओं के समापन की घोषणा करने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अंतिम मिनट में कुछ तकनीकी मु्द्दों पर मतभेद उभर आए।

दोनों नेताओं ने इन समझौतों पर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए चर्चा की। मंत्री इस समय ओस्लो (नॉर्वे) में हैं और बृहस्पतिवार को ब्रसेल्स का दौरा करने वाले हैं।

सूत्रों के अनुसार उसके बाद वह शुक्रवार या शनिवार को फिर लंदन जा सकते हैं। बीआईटी और वित्तीय सेवाओं जैसे क्षेत्रों से जुड़े कुछ तकनीकी मुद्दे लंबित हैं।

उन्होंने कहा, ''बातचीत तेजी से आगे बढ़ रही है। बातचीत चल रही है। हम बहुत आशावादी हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वाणिज्य मंत्री की यात्रा के दौरान बहुत सारे मुद्दे सुलझाए गए।''

सूत्रों ने कहा कि वीजा, वाइन, स्पिरिट और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित कई मामलों से संबंधित मुद्दों का समाधान किया गया है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नौ अप्रैल को ब्रिटेन की वित्त मंत्री रेचल रीव्स के साथ 13वीं मंत्रिस्तरीय भारत-ब्रिटेन आर्थिक और वित्तीय वार्ता (ईएफडी) को पूरा किया और व्यापार समझौते पर बातचीत को जल्द ही पूरा करने की उम्मीद जताई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2025 04:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).