देश की खबरें | भारत ने दक्षिण पश्चिम नाइजर में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने दक्षिण पश्चिम नाइजर में आतंकी हमले की सोमवार को कड़ी निंदा की जिसमें 70 से अधिक नागरिक मारे गए और अनेक घायल हो गए ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 4 जनवरी भारत ने दक्षिण पश्चिम नाइजर में आतंकी हमले की सोमवार को कड़ी निंदा की जिसमें 70 से अधिक नागरिक मारे गए और अनेक घायल हो गए ।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने हमेशा से आतंकवाद के हर स्वरूप की निंदा की है और सीमापार आतंकवाद सहित इस बुराई के खिलाफ ठोस वैश्विक कार्रवाई की अपील की है ।

गौरतलब है कि दक्षिण पश्चिम नाइजर में शनिवार को दो गांव पर आतंकी हमले में 70 से अधिक नागरिक मारे गए और अनेक घायल हो गए ।

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत, नाइजर की सरकार और वहां के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ी है ।

बयान में कहा गया है, ‘‘ भारत दो जनवरी को दक्षिण पश्चिम नाइजर में आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है । भारत ने हमेशा सभी तरह आतंकवाद और इसके सभी स्वरूपों का विरोध और इसे खारिज किया है ।’’

मंत्रालय ने कहा कि हम नाइजर की सरकार और वहां के लोगों एवं पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज