खेल की खबरें | भारत डब्ल्यूटीसी तालिका में दूसरे स्थान पर खिसका, ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू श्रृंखला में शर्मनाक हार के बाद भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में शीर्ष से दूसरे स्थान पर खिसक गया।
दुबई, तीन नवंबर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू श्रृंखला में शर्मनाक हार के बाद भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) तालिका में शीर्ष से दूसरे स्थान पर खिसक गया।
भारत को मुंबई में खेले गये तीसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने 25 रन से हराकर 3-0 से सूपड़ा साफ किया। टेस्ट में 1999-2000 के बाद भारतीय टीम का पहली बार सूपड़ा साफ हुआ है। टीम को तब दक्षिण अफ्रीका ने 2-0 से हराया था। यह पहली बार है जब भारत को कम से कम तीन मैचों की श्रृंखला की सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र में यह भारत की यह पांचवीं हार है। जिससे उसके अंक प्रतिशत (पीसीटी) में बड़ी गिरावट आई। टीम का अंक प्रतिशत 62.82 से खिसक कर 58.33 हो गया।
इस प्रकार भारत मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे स्थान पर खिसक गया, जिसने 62.50 के पीसीटी के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
भारत को अब पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया रवाना होना है। इस श्रृंखला का महत्व अब और अधिक बढ़ गया है क्योंकि दोनों टीमें शीर्ष दो स्थानों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।
न्यूजीलैंड श्रृंखला से पहले भारत को लगातार तीसरी बार डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा था। अब उसे ‘अगर-मगर’ के फेर से बचते हुए अपने बूते फाइनल में जगह पक्की करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैच जीतने होंगे।
इस चक्र में ऑस्ट्रेलिया के सात मैच बचे हुए है और उसे इन सात मैचों में से चार जीत की जरूरत है।
भारत में न्यूजीलैंड की ऐतिहासिक श्रृंखला में जीत ने उनकी डब्ल्यूटीसी फाइनल की आकांक्षाओं को भी मजबूत किया है।
न्यूजीलैंड 54.55 पीसीटी के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जबकि श्रीलंका 55.56 की पीसीटी के साथ तीसरे स्थान पर है।
दक्षिण अफ्रीका 54.17 के पीसीटी के साथ पांचवें स्थान पर है। वह भी शीर्ष दो में जगह बनाने और अगले साल लॉर्ड्स में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बना हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2024 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

