जरुरी जानकारी | भारत ने उज्बेकिस्तान के साथ द्विपक्षीय निवेश संधि पर हस्ताक्षर किए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और उज्बेकिस्तान ने शुक्रवार को द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य दोनों देशों के निवेशकों का विश्वास बढ़ाना है।

नयी दिल्ली, 27 सितंबर भारत और उज्बेकिस्तान ने शुक्रवार को द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) पर हस्ताक्षर किए। इसका उद्देश्य दोनों देशों के निवेशकों का विश्वास बढ़ाना है।

भारत सरकार और उज्बेकिस्तान सरकार के बीच बीआईटी पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उज्बेकिस्तान के उप प्रधानमंत्री खोदजायेव जमशेद अब्दुखाकिमोविच ने ताशकंद में हस्ताक्षर किए।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि बीआईटी प्रासंगिक अंतरराष्ट्रीय गतिविधियो के मद्देनजर भारत में उज्बेकिस्तान के निवेशकों और उज्बेकिस्तान में भारतीय निवेशकों को उचित सुरक्षा का भरोसा देता है।

इसमें कहा गया कि यह मध्यस्थता के माध्यम से विवाद निपटान के लिए एक स्वतंत्र मंच देगा और निवेशकों को गैर-भेदभाव का भरोसा देगा।

संधि में निवेश को जब्त होने से बचाने, पारदर्शिता, हस्तांतरण और नुकसान की भरपाई का प्रावधान है। हालांकि, बयान में कहा गया है कि निवेशक और निवेश को सुरक्षा देते समय राज्य के विनियमन के अधिकार के संबंध में संतुलन बनाए रखा गया है।

बीआईटी पर हस्ताक्षर आर्थिक सहयोग बढ़ाने और अधिक मजबूत निवेश वातावरण बनाने के लिए दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इस संधि से आपसी निवेश में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जिससे दोनों देशों में व्यवसायों और अर्थव्यवस्थाओं को लाभ होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी