देश की खबरें | भारत ने दिखाया कि कोरोना वायरस के संकट के बावजूद सामान्य गतिविधियां चल सकती हैं : जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि कोरोना वायरस के संकट से जूझने के बावजूद महामारी से पहले की तरह सामान्य गतिविधियां चल सकती हैं।

नयी दिल्ली, छह जुलाई केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि कोरोना वायरस के संकट से जूझने के बावजूद महामारी से पहले की तरह सामान्य गतिविधियां चल सकती हैं।

वह मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में आईएएस पेशेवर पाठ्यक्रम के दूसरे चरण (वर्ष 2018 बैच) का उद्घाटन करने के बाद वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बोल रहे थे।

यह भी पढ़े | राजधानी दिल्ली में COVID-19 से संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख के पार पहुंचा, 24 घंटे में 1379 नए केस.

कार्मिक मंत्रालय का प्रभार संभाल रहे सिंह ने कहा कि 2020 में प्रशासनिक सेवा का अखिल भारतीय चरित्र वास्तव में सामने आया है क्योंकि गत वर्षों में लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व यहां देखने को मिला है।

उन्होंने कहा कि भारत जैसे विविधतापूर्ण देश के लिए, यह एक बड़ी संपत्ति है और देश में नागरिक सेवाओं के संस्थापक सरदार वल्लभभाई पटेल के सपने के अनुरूप है।

यह भी पढ़े | कोरोना काल में डायरिया, सरदर्द, उल्टी हो सकती है जानलेवा, इन बीमारियों से रहें सावधान.

मंत्री ने कहा कि अधिकारियों के पास नये भारत के निर्माता बनने का मौका है जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी है।

कार्मिक मंत्रालय द्वारा जारी बयान के मुताबिक सिंह ने कहा कि गत 10 हफ्तों में भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि कोरोना वायरस के संकट से जूझने के साथ महामारी के पूर्व की तरह गतिविधियां जारी रखी जा सकती हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आजादी की 73वीं सालगिरह पर भारत मजबूत होकर खड़ा है और उम्मीद और क्षमता के साथ भविष्य को देख रहा है।

सिंह ने कहा, ‘‘विविधता से भरे अपने देश में सरकार की निरंतर कोशिश अपने नागरिकों को समझने, विकास के सामान लक्ष्य को रखकर उनके साथ काम करने और अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित करने की होती है।’’

पहली बार आईएएस पेशेवर पाठ्यक्रम का ऑनलाइन उद्घाटन करने का संदर्भ देते हुए उन्होंने संतोष जताया कि 185 प्रतिभागियों में 125 इंजीनियरिंग या अन्य पेशेवर पृष्ठभूमि से हैं और कहा कि आधुनिक काल में भारत द्वारा विकास की चुनौतियों का सामना किया जा रहा है उसमें वे सहायक होंगे।

सिंह ने कहा कि बैच में 50 महिला अधिकारियों की मौजूदगी नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा ''महिला सशक्तीकरण'' मंत्र का वास्तविक प्रमाण है।

उन्होंने याद किया कि पिछले पांच से छह वर्षों में, प्रधानमंत्री द्वारा भारत में नौकरशाही को एक नयी प्रेरणा और दिशा देने के लिए नयी शुरुआत और नवाचारों की एक श्रृंखला शुरू की गई है।

मंत्री ने विशेष रूप से उल्लेख किया है कि कुछ पहले अपने करियर की शुरुआत में आईएएस अधिकारियों को तीन महीने के लिए केंद्र में सहायक सचिवों के रूप में तैनाती की शुरुआत की गई जिससे उनकी क्षमता में जबरदस्त विकास हुआ।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से भ्रष्टाचार निरोधी अधिनियम-1988 में वर्ष 2018 में संशोधन किया गया और ईमानदार अधिकारियों को उत्पीड़न से बचाने के लिए उचित व्यवस्था की गई और इस कानून के दायरे में पहली बार रिश्वत देने वाले को भी लाया गया।

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी के निदेशक संजीव चोपड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऑनलाइन सत्र के लिए अध्ययन प्रबंधन प्रणाली ‘ज्ञान’ का इस्तेमाल अकादमी में किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड