देश की खबरें | भारत ने फलस्तीन में कृत्रिम अंग शिविर लगाया, राष्ट्रीय प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने फलस्तीन के अबू रय्या पुनर्वास केंद्र में एक कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया, इस पहल से 600 फलस्तीनियों को लाभ होने की उम्मीद है।
नयी दिल्ली, सात जुलाई भारत ने फलस्तीन के अबू रय्या पुनर्वास केंद्र में एक कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया, इस पहल से 600 फलस्तीनियों को लाभ होने की उम्मीद है।
इसके अलावा, भारत ने फलस्तीन में एक राष्ट्रीय प्रिंटिंग प्रेस की स्थापना की है।
जयपुर के भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा आयोजित शिविर का उद्घाटन पासपोर्ट एवं वीजा तथा विदेश मामलों के महावाणिज्य दूत औसाफ सईद और फलस्तीनी स्वास्थ्य मंत्री एम. कैला ने किया।
सईद ने शुक्रवार को फलस्तीन की अपनी तीन दिवसीय यात्रा संपन्न की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोहम्मद इब्राहिम, विदेश मंत्री रियाद अल-मलिकी और राष्ट्रपति के सलाहकार माजदी खाल्दी से भी मुलाकात की।
विदेश मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, ‘‘सईद की यात्रा ने फलस्तीन के लोगों को विकास के मद्देनजर भारत के निरंतर समर्थन की पुष्टि की।’’
बयान के मुताबिक, भारत की विकास सहायता के हिस्से के रूप में, सईद ने सुरदा में फलस्तीन की राष्ट्रीय प्रिंटिंग प्रेस की भी शुरुआत की और बिरजिट में ‘भारत-फलस्तीन टेक्नो पार्क’ का दौरा किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)