देश की खबरें | भारत, रूस संयुक्त राष्ट्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत और रूस सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए। दोनों पक्षों ने वैश्विक निकाय से संबंधित कई मुद्दों पर व्यापक बातचीत की।

नयी दिल्ली, 31 जनवरी भारत और रूस सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सहयोग को मजबूत करने पर सहमत हुए। दोनों पक्षों ने वैश्विक निकाय से संबंधित कई मुद्दों पर व्यापक बातचीत की।

रूस फरवरी में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेगा।

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, दोनों पक्षों ने दिल्ली में एक बैठक में संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर द्विपक्षीय चर्चा की।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) रीनत संधू ने किया, जबकि रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मामलों के उप मंत्री राजदूत सर्गेई वासिलीविच वर्शिनिन ने किया।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे और संबंधित घटनाक्रम के मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। दोनों पक्ष बहुपक्षीय मंचों पर आपसी हित के मुद्दों पर सहयोग को और बढ़ाने पर सहमत हुए।’’

वर्शिनिन ने विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला से भी मुलाकात की और उन्हें संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आगामी अध्यक्षता के दौरान रूसी प्राथमिकताओं से अवगत कराया।

देवेंद्र दिलीप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड