जरुरी जानकारी | भारत ने डब्ल्यूटीओ बैठक में मत्स्य पालन सब्सिडी पर बातचीत के मसौदे को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

जिनेवा, 14 जून भारत ने मंगलवार को मत्स्य पालन सब्सिडी पर बातचीत की मौजूदा रूपरेखा को खारिज कर दिया है। उसने कहा कि सुदूर जल क्षेत्रों में मछली पकड़ने के काम में लगे विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सदस्य देशों को 25 साल के लिये सब्सिडी उपलब्ध कराने पर रोक लगानी चाहिए।

भारत ने कहा कि इसका कारण है कि वे काफी बढ़-चढ़कर सहायता उपलब्ध करा रहे हैं और इससे मत्स्य संसाधनों का अंधाधुंध दोहन हो रहा है।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत प्रति मछुआरा परिवार सालाना 15 डॉलर की सब्सिडी देता है। दूसरी तरफ, कई ऐसे देश हैं जो प्रति मछुआरा परिवार 42,000, 65,000 और 75,000 डॉलर तक की सहायता दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्र में इस प्रकार की असमानता है और अब मौजूदा मसौदे के जरिये इसे संस्थागत रूप देने की कोशिश हो रही है।’’

मंत्री ने कहा कि प्रतिकूल मौसम में आय और आजीविका को बनाये रखने तथा सामाजिक रूप से पिछड़े मछुआरा समुदाय को सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराने से अधिक मछली पकड़ने की स्थिति पैदा नहीं हो सकती है।

भारत ने कहा कि विकासशील देशों में यह क्षेत्र अभी भी शुरुआती चरण में है। सुदूर जल क्षेत्र में मछली नहीं पकड़ने वाले इन देशों के लिये 25 साल की संक्रमण अवधि होनी चाहिए।

गोयल ने कहा, ‘‘भारत ने बदलाव के लिये 25 साल की अवधि की जो मांग की है, यह कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। यह हमारे जैसे देशों के लिये होनी चाहिए। हमारा मानना है कि जबतक 25 साल के लिये बदलाव अवधि पर सहमति नहीं होती है, बातचीत को अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचाना हमारे लिये असंभव है। इसका कारण हमारे निम्न आय वाले मछुआरों के लिये दीर्घकालीन सतत वृद्धि को लेकर नीतिगत कदम जरूरी है।’’

डब्ल्यूटीओ के सदस्य देश मत्स्य सब्सिडी समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। इसका उद्देश्य कानूनी, अनियमित और बिना सूचना के मछली पकड़ने को लेकर दी जा रही सब्सिडी को समाप्त करना, जरूरत से अधिक मछली पकड़ने के लिये सब्सिडी पर अंकुश लगाना और सतत रूप से मछली पकड़ने की व्यवस्था को बढ़ावा देना है।

भारत में करीब 90 लाख परिवार सरकारी सहायता और समर्थन पर आश्रित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू