देश की खबरें | भारत ने केन्या के राष्ट्रपति के समक्ष दो लापता भारतीयों का मुद्दा उठाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने मंगलवार को केन्या के समक्ष पिछले साल जुलाई में पूर्वी अफ्रीकी देश से लापता दो भारतीय नागरिकों का मुद्दा उठाया।
नयी दिल्ली, पांच दिसंबर भारत ने मंगलवार को केन्या के समक्ष पिछले साल जुलाई में पूर्वी अफ्रीकी देश से लापता दो भारतीय नागरिकों का मुद्दा उठाया।
लापता भारतीयों की पहचान जुल्फिकार अहमद खान और जैद सामी किदवई के रूप में की गई। खबरों के मुताबिक उनका अपहरण कर लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्या के राष्ट्रपति विलियम सामोई रुतो के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान भारत ने दो भारतीयों के लापता होने पर अपनी चिंता जताई। केन्या के राष्ट्रपति तीन दिवसीय यात्रा पर भारत आए हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मामले में 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
केन्या में भारतीय उच्चायुक्त नामग्या खम्पा ने कहा कि मिशन ‘‘पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है और केन्या में अधिकारियों के संपर्क में है।’’
पिछले साल अक्टूबर में मीडिया में आई एक खबर में कहा गया था कि केन्याई राष्ट्रपति के एक करीबी सहयोगी ने दावा किया था कि दो लापता भारतीयों की हत्या भंग कर दी गई आपराधिक जांच निदेशालय (डीसीआई) इकाई द्वारा कर दी गई है। हालांकि, इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)