खेल की खबरें | सउदी अरब से हारने के बावजूद भारत ने एएफसी अंडर17 एशियाई कप के लिये क्वालीफाई किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने आखिरी क्वालीफिकेशन मैच में सउदी अरब से 1 . 2 से मिली हार के बावजूद अगले साल होने वाले एएफसी एशियाई कप अंडर 17 फुटबॉल टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई कर लिया ।
दम्मम (सउदी अरब) , 10 अक्टूबर भारत ने आखिरी क्वालीफिकेशन मैच में सउदी अरब से 1 . 2 से मिली हार के बावजूद अगले साल होने वाले एएफसी एशियाई कप अंडर 17 फुटबॉल टूर्नामेंट के लिये क्वालीफाई कर लिया ।
सउदी अरब के लिये तलाल हाजी ने 22वें और 58वें मिनट में गोल करके बढत दिला दी । भारत के लिये एकमात्र गोल स्टॉपेज समय में टी गांगटे ने किया ।
इस हार के बावजूद भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही छह सर्वश्रेष्ठ टीमों में शामिल थी और उसने एएफसी अंडर 17 एशियाई कप 2023 के लिये क्वालीफाई कर लिया ।
भारत ने इससे पहले मालदीव को 5 . 0 से, कुवैत को 3 . 0 से और म्यामां को 4 . 1 से हराया था ।
पहले हाफ की काफी तेज शुरूआत हुई और गांगटे को पेनल्टी के भीतर गेंद मिली लेकिन गोल नहीं हो सका । भारत को 14वें मिनट में गोल करने का फिर मौका मिला लेकिन कोरोउ सिंह के शॉट को सउदी अरब के गोलकीपर ने बखूबी बचा लिया ।
सउदी अरब ने पहले हाफ में 22वें मिनट में गोल दागकर बढत बना ली ।ब्रेक के बाद भी उन्होंने आक्रामक खेल जारी रखा । हाजी ने 58वें मिनट में पेनल्टी स्पॉट पर गोल करके टीम की बढत दुगुनी की ।
स्टॉपेज टाइम के आखिरी मिनट में गांगटे ने भारत के लिये एकमात्र गोल किया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)