विदेश की खबरें | भारत ने मालदीव में खेल के बुनियादी ढांचे के लिए चार करोड़ डॉलर की सुविधा प्रदान की : जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने मालदीव में खेल के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए चार करोड़ डॉलर की रियायती ऋण सुविधा दी है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

माले, 19 जनवरी विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत ने मालदीव में खेल के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए चार करोड़ डॉलर की रियायती ऋण सुविधा दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की ‘‘फिट इंडिया’’ और ‘‘खेलो इंडिया’’ जैसी महत्वपूर्ण पहल को ‘‘पड़ोसी पहले’’ नीति के दायरे में लाने के लिए भारत के प्रयास के तहत यह सुविधा प्रदान की गई है। जयशंकर ने शावियानी फोकैधू में एक सामुदायिक परियोजना का उद्घाटन किया। उनके साथ मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद भी थे।

जयशंकर भारत के प्रमुख समुद्री पड़ोसी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तार देने के लिए मालदीव की यात्रा पर थे। जयशंकर ने कहा, ‘‘ समर्पित रियायती चार करोड़ डॉलर लाइन ऑफ क्रेडिट के माध्यम से द्वीपों में खेल के बुनियादी ढांचे का विकास किया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यहां मैं यह भी जोड़ दूं कि भारत में दो अभियान चलाए जा रहे हैं जिन्हें प्रधानमंत्री बढ़ावा दे रहे हैं। इनमें एक- फिट इंडिया है, जो हम सभी को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करता है। दूसरा-‘खेलो इंडिया’ है, जो युवाओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करता है।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘आज मेरे लिए, ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ को अपनी पड़ोस पहले नीति में शामिल करने का एक जरिया है और हम निश्चित रूप से सामाजिक रूप से अधिक सक्रिय, शारीरिक रूप से सक्रिय दक्षिण एशिया देखना चाहेंगे।’’

देश में जमीनी स्तर पर खेल और फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए मोदी नीत सरकार द्वारा ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ की शुरुआत की गई थी।

शावियानी फोकैधू में सामुदायिक केंद्र उन 45 परियोजनाओं का हिस्सा है, जिसे भारत मालदीव सरकार की भागीदारी से तैयार कर रहा है। इनमें से 23 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\