जरुरी जानकारी | भारत ने पेरिस एआई शिखर सम्मेलन के बयान को स्वरूप देने में अहम भूमिका निभाई: वैष्णव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने पेरिस में कृत्रिम मेधा कार्यवाही शिखर सम्मेलन में नेताओं के बयान को एक स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी भारत ने पेरिस में कृत्रिम मेधा कार्यवाही शिखर सम्मेलन में नेताओं के बयान को एक स्वरूप देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में यह जानकारी दी। इस शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की थी।

वैष्णव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सह-अध्यक्ष और वैश्विक दक्षिण की आवाज के रूप में कृत्रिम मेधा (एआई) के लिए भारत के व्यापक नजरिये को स्पष्ट किया।

उन्होंने बृहस्पतिवार को लिंक्डइन पर लिखा, ''भारत के रणनीतिक लाभ हमें वैश्विक एआई परिदृश्य में विशिष्ट स्थान देते हैं, जिसमें एक मजबूत आईटी परिवेश, विशाल प्रतिभा और नवाचार की संस्कृति शामिल हैं। हमारे देश ने शिखर सम्मेलन के नेताओं के बयान को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।''

वैष्णव ने कहा कि नेताओं के बयान में एआई बुनियादी ढांचे तक अधिक पहुंच, एआई का जिम्मेदार उपयोग, सार्वजनिक हित के लिए एआई, एआई को अधिक विविध और टिकाऊ बनाना तथा एआई का सुरक्षित और भरोसेमंद इस्तेमाल सुनिश्चित करने जैसे मुद्दे शामिल हैं।

मंत्री ने कहा कि एआई के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने की प्रक्रिया में भारत देशी स्टार्टअप और शिक्षाविदों को रियायती लागत पर 18,000 से अधिक जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) तक पहुंच दे रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज