विदेश की खबरें | ब्रिक्स में विस्तार संबंधी महत्वपूर्ण घटनाक्रम में भारत ने निभाई अहम भूमिका: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पांच देशों के समूह ब्रिक्स में विस्तार के संबंध में अहम घटनाक्रम हुआ और नए सदस्यों के चयन में सर्वसम्मति बनाने में भारत ने अहम भूमिका निभाई है । आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

जोहानिसबर्ग, 23 अगस्त पांच देशों के समूह ब्रिक्स में विस्तार के संबंध में अहम घटनाक्रम हुआ और नए सदस्यों के चयन में सर्वसम्मति बनाने में भारत ने अहम भूमिका निभाई है । आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

ब्रिक्स में भारत ,रूस, ब्राजील, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल है। यह पांच विकासशील देशों का समूह है जो विश्व की 41 प्रतिशत आबादी, 24 प्रतिशत वैश्विक जीडीपी और 16 प्रतिशत वैश्विक कारोबार का प्रतिनिधित्व करता है।

ब्रिक्स में विस्तार के मुद्दे पर वार्षिक शिखर सम्मेलन से एक दिन पूर्व मंगलवार शाम को ‘लीडर्स रिट्रीट’ के दौरान विस्तार से चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा ब्रिक्स देशों के अन्य नेता ‘लीडर्स रिट्रीट’ में शामिल हुए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ब्रिक्स के वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए यहां नहीं आए हैं। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव इस वार्षिक कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

सूत्रों ने बताया कि ‘लीडर्स रिट्रीट’ के दौरान ब्रिक्स में विस्तार के संबंध में अहम घटनाक्रम हुआ और नए सदस्यों के चयन में सर्वसम्मति बनाने में भारत ने अहम भूमिका निभाई है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे प्रयास नए सदस्यों के तौर पर अपने रणनीतिक साझेदारों को शामिल करने के हमारे उद्देश्य पर आधारित हैं।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, चीन, दक्षिण अफ्रीका और ब्राजील के अपने समकक्षों के साथ ‘लीडर्स रिट्रीट’ में शामिल हुए।

वार्षिक शिखर सम्मेलन में ब्रिक्स का विस्तार एक प्रमुख विषय है।

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने सोमवार को कहा था कि विभिन्न देश इस गुट में शामिल होने के इच्छुक हैं।

क्वात्रा ने कहा था कि 23 देशों ने ब्रिक्स में शामिल होने के लिए अर्जियां दी हैं। ईरान, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और अर्जेंटीना समूह की सदस्यता के लिए मजबूत दावेदार के तौर पर उभरे हैं।

उन्होंने दिल्ली में सोमवार को संवाददाताओं से कहा था,‘‘ ब्रिक्स में विस्तार पर हमारा रवैया सकारात्मक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\