एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत ने दूसरी पारी में बेहद साधारण प्रदर्शन किया: कुंबले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व कप्तान अनिल कुंबले इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को 28 रन से गंवाने वाली भारतीय टीम कर दूसरी पारी के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने ‘बेहद साधारण’ क्रिकेट खेला।

खेल की खबरें | भारत ने दूसरी पारी में बेहद साधारण प्रदर्शन किया: कुंबले

हैदराबाद, 28 जनवरी पूर्व कप्तान अनिल कुंबले इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को 28 रन से गंवाने वाली भारतीय टीम कर दूसरी पारी के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने ‘बेहद साधारण’ क्रिकेट खेला।

जीत के लिए 231 रन का पीछा करते हुए भारतीय टीम दिन के आखिरी ओवर में 202 रन पर आउट हो गयी। पदार्पण कर रहे टॉम हार्टले ने 62 रन पर सात विकेट चटकाकर प्रभावित किया।

कुंबले ने ‘जियो सिनेमा’ से कहा, ‘‘ इंग्लैंड ने पिछले दो दिनों में शानदार प्रदर्शन किया। भारत बहुत साधारण था। मैदान में आप देख सकते थे कि क्षेत्ररक्षण के समय उनके चेहरे पर जज्बे की कमी दिखी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत निश्चित रूप से दूसरी पारी में अपने बल्लेबाजी दृष्टिकोण में अधिक सकारात्मक हो सकता था। रोहित शर्मा के विकेट के बाद जब रविंद्र जडेजा रन आउट हो हुए तो मैच का रुख बदल गया।’’

भारत के इस पूर्व महान गेंदबाज ने कहा, ‘‘ इंग्लैंड ने मैच में वापसी करते हुए जिस तरह की बल्लेबाजी और गेंदबाजी की इसका श्रेय उन्हें दिया जाना चाहिये। पदार्पण कर रहे हार्टले की पहली गेंद पर छक्का लगा था उसने शुरुआती पांच ओवर में सात रन के हिसाब से रन लुटाये थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके बाद वापसी कर पहली पारी में दो विकेट लेना, शानदार बल्लेबाजी करना और दूसरी पारी में सात विकेट लेकर टीम को जीत दिलाना शानदार प्रयास है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2024 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).