भारत ने पाकिस्तान द्वारा आयोजित दक्षेस के स्वास्थ्य मंत्रियों के वीडियो कांफ्रेंस में हिस्सा लिया
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने किया जिनका सहयोग अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के विशेषज्ञों ने किया।
नयी दिल्ली, इस्लामाबाद, 23 अप्रैल भारत ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने में क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान द्वारा बृहस्पतिवार को आयोजित दक्षेस देशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के वीडियो कांफ्रेंस में हिस्सा लिया।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस कांफ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक ने किया जिनका सहयोग अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के विशेषज्ञों ने किया।
विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘ यह आभासी बैठक भारत के लिए इस व्यापक क्षेत्रीय हित के वास्ते कोविड-19 के खिलाफ संयुक्त लड़ाई में सूचनाओं, विशेषज्ञता एवं श्रेष्ठ पद्धतियां को व्यापक रूप से साझा करने के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता दोहराने का एक मौका था।’’
दक्षेस के ज्यादातर देशों का प्रतिनिधित्व अधिकारी स्तर पर किया गया।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘ इस कार्यक्रम से पहले भारत की मेजबानी में 26 मार्च को वरिष्ठ स्वास्थ्य पेशेवरों का वीडियो कांफ्रेंस हुआ था जो कोविड-19 के खिलाफ व्यापक क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए सार्थक एवं परिणामोन्मुखी कवायद साबित हुआ।’’
मंत्रालय के अनुसार भारत ने कांफ्रेंस में विस्तृत प्रस्तुति पेश की कि वह कैसे स्थिति से निपट रहा है।
इस्लामाबाद से प्राप्त समाचार के अनुसार इस बैठक का प्रस्ताव पाकिस्तान ने रखा था और पाक प्रधानमंत्री इमरान खान के विशेष स्वास्थ्य सेवाएं सहायक डॉ. जफर मिर्जा ने उसकी अध्यक्षता की।
करीब एक महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस घनी आबादी वाले क्षेत्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामले के मद्देनजर वीडियो कांफ्रेंस के जरिए दक्षेस के नेताओं को साथ लाने की पहल के साथ भारत ने पहला कदम उठाया था।
दक्षेस में अफानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, भारत, मालदीव, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 24, 2020 12:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

