देश की खबरें | भारत, पनामा ने चुनावी सहयोग पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय निर्वाचन आयोग और पनामा के निर्वाचन न्यायाधिकरण (ईटी) ने शुक्रवार को चुनाव प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में अपने चल रहे सहयोग के लिए संस्थागत ढांचा स्थापित करने के वास्ते पनामा सिटी में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
नयी दिल्ली, सात जुलाई भारतीय निर्वाचन आयोग और पनामा के निर्वाचन न्यायाधिकरण (ईटी) ने शुक्रवार को चुनाव प्रबंधन और प्रशासन के क्षेत्र में अपने चल रहे सहयोग के लिए संस्थागत ढांचा स्थापित करने के वास्ते पनामा सिटी में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
इसके साथ, निर्वाचन आयोग (ईसी) ने अधिक देशों के साथ अपने चुनावी सहयोग का विस्तार किया है। इससे पहले, उसने ब्राजील, चिली और मैक्सिको के साथ इसी तरह के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार के नेतृत्व में आयोग के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दो चुनाव प्रबंधन निकायों के बीच सहयोग और ज्ञान के आदान-प्रदान को मजबूत करने पर पनामा के चुनावी न्यायाधिकरण के पीठासीन मजिस्ट्रेट अल्फ्रेडो जुंका वेंडेहाके के साथ बातचीत की।
इस अवसर पर सीईसी कुमार ने कहा कि समझौता ज्ञापन दुनिया भर में चुनावी निकायों के साथ जुड़ने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए आयोग की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कुमार ने कहा, “दुनिया भर की चुनावी निष्पक्षता से जुड़ी सर्वोत्तम प्रथाओं से सीखते हुए, निर्वाचन आयोग अन्य देशों में अपने समकक्षों के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने में अपनी विशेषज्ञता और ज्ञान साझा करने के लिए प्रतिबद्ध है।”
भारतीय निर्वाचन आयोग और पनामा का ईटी ‘एसोसिएशन ऑफ वर्ल्ड इलेक्शन बॉडीज’ (ए-डब्ल्यूईबी) के सदस्य हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)