खेल की खबरें | भारत, पाकिस्तान के खिलाड़ी नियमित रूप से एक दूसरे के खिलाफ खेलना चाहते हैं: रिजवान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लिश काउंटी टीम ससेक्स के लिए हाल में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के साथ क्रिकेट खेलने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का यह मानना है कि दोनों देशों के क्रिकेटर नियमित रूप से एक-दूसरे के खिलाफ खेलना चाहते हैं।
कराची, तीन जून इंग्लिश काउंटी टीम ससेक्स के लिए हाल में भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के साथ क्रिकेट खेलने वाले पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का यह मानना है कि दोनों देशों के क्रिकेटर नियमित रूप से एक-दूसरे के खिलाफ खेलना चाहते हैं।
रिजवान और पुजारा ने इस दौरान कुछ उपयोगी साझेदारी निभाई और एक साथ बल्लेबाजी करने का लुत्फ उठाया।
रिजवान ने लाहौर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हर कोई पाकिस्तान और भारत को द्विपक्षीय श्रृंखला या अन्य मैचों में खेलते देखना चाहता है लेकिन राष्ट्रीय स्तरीय मामला खिलाड़ियों के हाथ में नहीं है।’’
रिजवान ने कहा कि उन्होंने पुजारा के साथ भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट खेलने की धारणा के बारे में चर्चा की थी।
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ नियमित रूप से खेलना चाहते हैं, लेकिन हम कुछ नहीं कर सकते।’’
पाकिस्तान के उपकप्तान ने कहा कि वह पुजारा के पेशेवर रवैये और मैचों की तैयारियों से प्रभावित हैं और उनसे काफी कुछ सीखा है।
उन्होंने कहा, "आप ऐसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ रहने से सीखते हैं और मैंने मुख्य रूप से बल्लेबाजी के समय ध्यान केंद्रित करने के तरीके को पुजारा से सीखा है। ’’
भारत और पाकिस्तान के बीच 2007 में पिछली बार टेस्ट श्रृंखला का आयोजन हुआ था। जबकि सीमित ओवरों की द्विपक्षीय श्रृंखला 2012 में खेली गयी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)