देश की खबरें | भारत अब स्वास्थ्य क्षेत्र में अनुसंधान के मामले में विश्व का नेतृत्व करने में सक्षम:जितेंद्र सिंह
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि पूरी दुनिया यह स्वीकार कर चुकी है कि भारत अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुसंधान के मामले में पूरे विश्व का नेतृत्व कर सकता है।
लखनऊ, 16 अगस्त केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को यहां कहा कि पूरी दुनिया यह स्वीकार कर चुकी है कि भारत अब स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनुसंधान के मामले में पूरे विश्व का नेतृत्व कर सकता है।
यहां जारी एक सरकारी बयान के अनुसार, केंद्रीय मंत्री सिंह को लखनऊ में ‘एसीपी-इंडिया चैप्टर’ के 9वें वार्षिक सम्मेलन में ‘अमेरिकन कॉलेज ऑफ फिजिशियन’ द्वारा प्रतिष्ठित विशिष्ट सलाहकार पुरस्कार प्रदान किया गया।
वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि भारत ने चिकित्सा स्वास्थ्य अनुसंधान और शिक्षा के मामले में असाधारण योगदान दिया है।
सिंह ने कहा भारत विभिन्न रोगों से संबंधित विभिन्न अनुसंधानों में अग्रणी है क्योंकि भारत में रोगों की रोकथाम के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं, जिसका अनुसरण अन्य देश भी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चिकित्सा विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बीच सहयोग की आवश्यकता है।
मंत्री ने उन्नत चिकित्सा विज्ञान में निजी और सार्वजनिक क्षेत्रों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के बीच सहयोग के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरिक्ष को निजी क्षेत्र के निवेश के लिये खोला गया जिससे भारत को लगभग 1000 करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ और अंतरिक्ष स्टार्टअप की संख्या में भारी वृद्धि हुई।
उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुक्ला के अपने अमेरिकी और अन्य समकक्षों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के अभियान में शामिल होने का उल्लेख किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2024 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

