जरुरी जानकारी | भारत को नाविकों के लिये विशेष उड़ानें चलाने की जरूरत: सिनर्जी मरीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. नौवहन उद्योग के एक वरिष्ठ कार्यकारी का कहना है कि भारत को नाविकों के लिये सिंगापुर, रॉटरडम और हांगकांग जैसे बंदरगाह शहरों के लिये विशेष उड़ानों का परिचालन करना चाहिये। इससे कोरोना वायरस महामारी के बीच जहाजों पर नाविकों के दल को सुचारू रूप से बदल पाना सुनिश्चित हो सकेगा।

मुंबई, 21 जून नौवहन उद्योग के एक वरिष्ठ कार्यकारी का कहना है कि भारत को नाविकों के लिये सिंगापुर, रॉटरडम और हांगकांग जैसे बंदरगाह शहरों के लिये विशेष उड़ानों का परिचालन करना चाहिये। इससे कोरोना वायरस महामारी के बीच जहाजों पर नाविकों के दल को सुचारू रूप से बदल पाना सुनिश्चित हो सकेगा।

भारत वैश्विक स्तर पर नाविकों का तीसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है।

यह भी पढ़े | जम्मू कश्मीर: शोपियां एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने अब तक 5 आतंकियों को किया ढेर, ऑपरेशन जारी.

उद्योग जगत के आंकड़ों के अनुसार, करीब 40 प्रतिशत भारतीय नाविकों का अनुबंध पूरा हो चुका है, लेकिन वे अभी भी जहाजों पर ही हैं। इनमें से अधिकांश मालवाहक पोतों पर हैं। ये विभिन्न बंदरगाहों पर विस्तारित अनुबंध के आधार पर काम कर रहे हैं क्योंकि वीजा नियमों को लेकर पाबंदियां हैं और उड़ानें उपलब्ध नहीं हैं।

पोत सेवाओं का प्रबंधन करने वाली कंपनी सिनर्जी मरीन ग्रुप के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश उन्नी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिवहन कर्मचारी महासंघ (आईटीएफ) के द्वारा नाविकों के वापस अपने देश लौटने की मंजूरी दे दिये जाने के बाद यह समस्या और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गयी है।

यह भी पढ़े | चीन पर राम माधव बोले-सीमा पर सतर्कता और शक्ति से पहरा देना हमारी पहली प्राथमिकता.

उन्नी ने कहा, "हमें सरकारों, विशेष रूप से नाविकों की आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों की सरकारों से उड़ानों को मंजूरी दिये जाने की जरूरत है, ताकि नाविक वापस अपने घर लौट सकें या जहाजों पर जा सकें।’’

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को इन सेवाओं को फिर से शुरू करने की किसी भी संभावना से इनकार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\