देश की खबरें | भारत को भविष्य में युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार रहने की जरूरत : राजनाथ सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत को भविष्य में युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार रहने की जरूरत है और इसके लिए सशस्त्र बलों और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल का आह्वान किया।

देहरादून, 13 जून रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत को भविष्य में युद्ध के लिए पूरी तरह तैयार रहने की जरूरत है और इसके लिए सशस्त्र बलों और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल का आह्वान किया।

मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में अपने संबोधन के दौरान सिंह ने यूक्रेन में जारी युद्ध का भी उल्लेख किया और इस बात पर जोर दिया कि साइबर और छद्म युद्धों के मद्देनजर सुरक्षा चुनौतियां अब और अधिक जटिल हो गई हैं।

उन्होंने कहा कि भारत शांति में विश्वास करता है और ‘‘युद्ध छेड़ना हमारी प्रकृति का हिस्सा नहीं है।’’

रक्षा मंत्री ने आईएएस अकादमी के 28वें संयुक्त नागरिक-सैन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि अगर भारत को युद्ध के लिए उकसाया जाता है, तो हमला करने वाले देश को नुकसान होगा क्योंकि भारत अपने हथियारों के बल पर नहीं बल्कि अपने मनोबल से लड़ता है।

सिंह ने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं कि हमारे पड़ोसियों की साजिशों को ध्यान में रखते हुए, विशेष रूप से एक, भारत को भविष्य में पूर्ण युद्ध के लिए खुद को तैयार रखने की जरूरत है। मुझे विश्वास है कि सशस्त्र बलों और नागरिक प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय और तालमेल के जरिये हम ऐसे युद्ध के लिए अपनी भविष्य की तैयारियों को मजबूत कर सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अकेले सशस्त्र बल सुरक्षा चुनौतियों का सामना नहीं कर सकते।

रक्षा मंत्री ने कहा, ‘‘प्रशासन के विभिन्न अंगों और सशस्त्र बलों के बीच बेहतर समन्वय समय की मांग है।’’

साइबर और छद्म युद्ध का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि साइबर हमले के जरिए एक देश दूसरे देश की अर्थव्यवस्था, बैंकिंग प्रणाली और चुनावी प्रक्रिया को बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Stats And Preview: गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर अपने विजयी रथ को बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Baramati Assembly By-Election 2026: सुनेत्रा पवार के खिलाफ 22 उम्मीदवार मैदान में, कांग्रेस के आकाश मोरे ने नाम वापस लिया