आखिरी चरण की वोटिंग के बीच INDIA ब्लॉक की बैठक जारी, मतगणना पर रणनीति करेंगे तय

एक जून विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं की बैठक शनिवार को यहां आरंभ हुई जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना से जुड़ी रणनीति को लेकर चर्चा होगी. बैठक में तृणमूल कांग्रेस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) शामिल नहीं है.

INDIA Block Meeting

नई दिल्ली: एक जून विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलांयस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं की बैठक शनिवार को यहां आरंभ हुई जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना से जुड़ी रणनीति को लेकर चर्चा होगी. बैठक में तृणमूल कांग्रेस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) शामिल नहीं है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास ‘10 राजाजी मार्ग’ पर आयोजित इस बैठक में खरगे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के प्रमुख शरद पवार, आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, नेशनल कांफ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कई अन्य नेता शामिल हैं.

द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की ओर से पार्टी नेता टीआर बालू बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी भी इस बैठक में भाग ले रहे हैं.

खरगे ने बृहस्पतिवार को कहा था कि यह एक अनौपचारिक बैठक होगी जहां केवल इस बात पर चर्चा की जाएगी कि मतगणना के दिन विपक्ष को किस तरह की तैयारी करनी चाहिए और लोगों को ईवीएम और फॉर्म 17 जैसी चीजों को लेकर सतर्क रहना चाहिए. कांग्रेस ने पहले ही अपनी राज्य इकाइयों को फॉर्म 17सी को लेकर सतर्क रहने को कहा है.

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने पहले ही कह दिया था कि वह इस बैठक में शामिल नहीं हो सकेंगी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘मैं संभवत: नहीं जाऊं क्योंकि मेरी मां की आंख की सर्जरी हुई है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

Ricky Syngkon Passes Away: PM नरेंद्र मोदी ने शिलांग के MP रिकी सिंगकोन के निधन पर शोक जताया, कहा ‘मेघालय के लोगों के प्रति उनकी समर्पित सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा’

BMC सहित 29 नगर निगमों में वोटों की गिनती जारी, शुरुआती रुझानों में मुंबई, ठाणे और पुणे में बीजेपी-शिंदे गुट आगे; देखें वोटों की गिनती की लाइव अपडेट्स

BMC समेत महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के 'महा-मुकाबले' का फैसला आज, 15 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों का तय होगा भविष्य; यहां देखें वोटों की गिनती की लाइव अपडेट्स

Maharashtra Civic Elections Result 2026 LIVE: BMC समेत 29 महानगरपालिकाओं के 'महा-मुकाबले' का फैसला आज, वोटों की गिनती को लेकर मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम; VIDEO

\