देश की खबरें | भारत, मालदीव ने सामुदायिक परियोजनाओं के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके मालदीव के समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने शुक्रवार को मालदीव में भारत द्वारा वित्त पोषित सामुदायिक परियोजनाओं से संबंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। साथ ही, दोनों नेताओं ने आपसी हितों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक बातचीत की।

नयी दिल्ली, 23 जुलाई विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके मालदीव के समकक्ष अब्दुल्ला शाहिद ने शुक्रवार को मालदीव में भारत द्वारा वित्त पोषित सामुदायिक परियोजनाओं से संबंधित एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। साथ ही, दोनों नेताओं ने आपसी हितों के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर व्यापक बातचीत की।

मालदीव के नेता, जिन्हें पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के लिए अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, बुधवार को तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘मालदीव में भारत द्वारा वित्त पोषित सामुदायिक परियोजनाओं पर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गये। पड़ोस सबसे पहले है।’’

जयशंकर ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अब्दुल्ला शाहिद के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की। यूएनजीए अध्यक्ष के रूप में उनकी प्राथमिकताओं पर चर्चा की। उन्हें भारत से पूर्ण समर्थन का वादा किया।’’

शाहिद ने ट्वीट किया, ‘‘मेरे प्रिय मित्र विदेश मंत्री डा एस जयशंकर से मिलकर अच्छा लगा। उनकी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के कारण मालदीव भारत साझेदारी मजबूत हुई है! मैंने उनके निरंतर समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। हमने विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

इससे पहले, शाहिद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनके अध्यक्षीय कार्यकाल के दौरान भारत पूरा सहयोग करेगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी ने शानदार जीत के लिए शाहिद को बधाई दी और कहा कि उनका निर्वाचन विश्व स्तर पर मालदीव के बढ़ते कद को दर्शाता है।

इसमें कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री ने दुनिया की वर्तमान वास्तविकताओं और दुनिया की अधिकांश आबादी की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने के लिए बहुपक्षीय प्रणाली में सुधार के महत्व पर जोर दिया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू