एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत ने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाए, लंच तक दो विकेट पर 72 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने घास की मौजूदगी वाली पिच पर अपने सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और लोकेश राहुल के विकेट गंवा दिए लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के निर्णायक पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन बृहस्पतिवार को लंच तक दो विकेट पर 72 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया।

खेल की खबरें | भारत ने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाए, लंच तक दो विकेट पर 72 रन

लंदन, 31 जुलाई भारत ने घास की मौजूदगी वाली पिच पर अपने सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और लोकेश राहुल के विकेट गंवा दिए लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला के निर्णायक पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन बृहस्पतिवार को लंच तक दो विकेट पर 72 रन बनाकर अच्छा प्रदर्शन किया।

भारत ने अपनी एकादश में चार बदलाव करते हुए जसप्रीत बुमराह, अंशुल कंबोज, शारदुल ठाकुर और चोटिल ऋषभ पंत की जगह फिट हो चुके आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, करुण नायर और ध्रुव जुरेल को शामिल किया।

इंग्लैंड ने भी चार बदलाव किए। टीम ने बुधवार को ही इसकी घोषणा कर दी थी क्योंकि चोटिल कप्तान बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।

श्रृंखला की अब तक की सबसे अधिक घास की मौजूदगी वाली पिच पर इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गेंद उम्मीद के मुताबिक सीम तो कर रही थी लेकिन बहुत ज्यादा स्विंग नहीं कर रही थी।

श्रृंखला का अपना पहला मैच खेल रहे गस एटकिंसन ने अपने दूसरे ओवर में जायसवाल (02) को आउट किया। मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर उन्हें फैसला बदलना पड़ा क्योंकि अंदर आती गेंद स्टंप्स पर लगती।

अन्य तेज गेंदबाजों जोश टंग और जेमी ओवरटन को नियंत्रण बनाए रखने में दिक्कत हुई। टंग ने अपने पहले ओवर में 12 रन दिए जिसमें स्टंप के दोनों ओर दो वाइड के जरिए 10 रन शामिल थे।

खेल के पहले घंटे में भारत का स्कोर एक विकेट पर 36 रन हो गया।

अच्छी फॉर्म में चल रहे राहुल (14 रन) आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बने। क्रिस वोक्स की शॉर्ट गेंद को कट करने की कोशिश में वह विकेटों पर खेल गए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए साई सुदर्शन (नाबाद 25) और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 15) अचानक आई बारिश के लिए जल्दी लिए गए लंच के समय क्रीज पर थे।

साई ने टंग और वोक्स की गेंदों पर चौके जड़े जबकि मौजूदा श्रृंखला के सबसे सफल बल्लेबाज गिल ने ओवरटन की गेंद को कवर के ऊपर से चार रन के लिए भेजा और फिर पुल करके दोनों ओर बाउंड्री लगाई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).