एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | भारत में मानसून के दूसरे चरण में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना: आईएमडी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में मानसून ऋतु के दूसरे चरण (अगस्त और सितंबर) में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | भारत में मानसून के दूसरे चरण में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना: आईएमडी

नयी दिल्ली, 31 जुलाई भारत में मानसून ऋतु के दूसरे चरण (अगस्त और सितंबर) में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने एक ऑनलाइन प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के आसपास के इलाकों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अगस्त में सामान्य बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि सितंबर में बारिश सामान्य से अधिक होने का अनुमान है।

महापात्र ने कहा, "कुल मिलाकर, दक्षिण-पश्चिम मानसून के दूसरे चरण के दौरान देश भर में सामान्य से अधिक वर्षा (422.8 मिमी की दीर्घावधि औसत का 106 प्रतिशत) होने की संभावना है।"

उन्होंने कहा, "भौगोलिक दृष्टि से, देश के अधिकांश भागों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर के कई भागों और पूर्वी भारत के समीपवर्ती क्षेत्रों के अलावा मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों और प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिण-पश्चिमी भागों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।"

देश में मानसून के पहले चरण यानी जून और जुलाई में सामान्य से अधिक वर्षा हुई तथा विशेषकर हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में अचानक बाढ़ आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2025 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).