जरुरी जानकारी | भारत, इजराइल ने कृषि क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में इजराइल के राजदूत रियुवेन अजार ने शुक्रवार को कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच कृषि और संबधित क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने के अवसरों के बारे में चर्चा की।

नयी दिल्ली, 28 फरवरी भारत में इजराइल के राजदूत रियुवेन अजार ने शुक्रवार को कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच कृषि और संबधित क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने के अवसरों के बारे में चर्चा की।

बैठक में इजराइल के कृषि और खाद्य सुरक्षा मंत्री की आगामी यात्रा, उत्पादकता, सटीक सिंचाई, कटाई बाद के प्रबंधन और बाजार पहुंच के मुद्दों पर 20 राज्यों में उत्कृष्टता केंद्रों (सीओई) के प्रभाव को लेकर ध्यान केंद्रित किया गया।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि चतुर्वेदी ने कृषि उपयोग के लिए सीवेज के पानी के पुनर्चक्रण के लिए प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के साथ-साथ प्रमुख व्यापार और अनाज भंडारण के मुद्दों का उल्लेख किया।

चर्चा कृषि नवाचार, प्रौद्योगिकियों और बागवानी क्षेत्र में भारत-इजराइल सहयोग को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता के साथ समाप्त हुई।

इजराइली प्रतिनिधिमंडल में मिशन के उप प्रमुख फारेस साएब शामिल थे, जबकि भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व कृषि और किसान कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\