ताजा खबरें | भारत स्वदेशी ड्रोन-रोधी समाधान की खोज के बहुत करीब : अमित शाह

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि भारत एक पूर्ण एवं स्वदेशी ड्रोन-रोधी समाधान की खोज के बहुत करीब है और यह काम छह महीने के भीतर हो जाएगा।

नयी दिल्ली, 21 मार्च केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को राज्यसभा को बताया कि भारत एक पूर्ण एवं स्वदेशी ड्रोन-रोधी समाधान की खोज के बहुत करीब है और यह काम छह महीने के भीतर हो जाएगा।

गृह मंत्रालय के कामकाज पर राज्यसभा में हुई चर्चा का जवाब देते हुए शाह ने कहा, ‘‘हम ड्रोन-रोधी पूर्ण समाधान पाने के बहुत करीब हैं। हमने छह प्रयोग किए हैं, मुझे उम्मीद है कि छह महीने के भीतर हमारे पास ड्रोन-रोधी स्वदेशी समाधान होगा, जो ‘मेक इन इंडिया’ का प्रतीक होगा।’’

गृह मंत्री ने कहा कि अफीम की खेती पर नज़र रखने के लिए भी ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अफीम की खेती को नष्ट करने के लिए ड्रोन, उपग्रह और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया है।’’

शाह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 23,000 किलोग्राम ‘सिंथेटिक’ दवाओं को नष्ट किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अफगानिस्तान से श्रीलंका तक नशीली दवाएं भेजी जाती हैं, वे (विपक्षी सदस्य) पूछते हैं कि गुजरात में ड्रग्स क्यों पकड़ी जा रही है... इसे अन्य राज्यों में भी पकड़ा जाना चाहिए। हमने वचन दिया है कि किसी भी तरह के मादक पदार्थ को भारत में आने या यहां से बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

गृह मंत्री ने यह भी कहा कि मादक पदार्थ की तस्करी से अर्जित धन का उपयोग आतंकवादी घटनाओं के लिए किया जाता है और इस संबंध में किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज