जरुरी जानकारी | भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप परिवेश: प्रधान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि भारत 35.4 करोड़ डॉलर से अधिक के संयुक्त मूल्यांकन के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप परिवेश बन गया है।

चेन्नई, 28 फरवरी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को कहा कि भारत 35.4 करोड़ डॉलर से अधिक के संयुक्त मूल्यांकन के साथ दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप परिवेश बन गया है।

मंत्री भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)-मद्रास द्वारा आयोजित राष्ट्रीय अनुसंधान और विकास प्रदर्शनी ‘आईइनवेन्टिव’ के तीसरे संस्करण के उद्घाटन सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।

आईइनवेन्टिव शिक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसे पहली बार 2022 में आईआईटी-दिल्ली में आयोजित किया गया था। इसमें सिर्फ आईआईटी के प्रदर्शन शामिल थे।

प्रधान ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों को भी निमंत्रण दिया और वैश्विक स्टार्ट-अप अवसरों को बढ़ावा देने के लिए अनुसंधान संबंधों को मजबूत करने की मांग की।

मंत्री ने कहा, “भारत 2025 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप परिवेश बनकर उभरा है, जिसका संयुक्त मूल्यांकन 35.4 करोड़ डॉलर से अधिक है। तमिलनाडु हमेशा से नवाचार, उद्यमशीलता और उत्कृष्टता की भूमि रही है और इसने भारत को कुछ सबसे प्रतिभाशाली उद्यमी, नवोन्मेषक, वैज्ञानिक और शोधकर्ता दिए हैं जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।”

उद्घाटन समारोह में शामिल शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों और उद्योग के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ, आईइनवेन्टिव नवाचार क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित ब्रांड के रूप में उभरने के लिए तैयार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\