जरुरी जानकारी | समुद्री क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति के मुहाने पर है भारत: सोनोवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक बड़ी समुद्री क्षेत्र क्रांति के मुहाने पर है और उसे आर्थिक एवं रणनीतिक दोनों कारणों से एक गतिशील तथा मजबूत समुद्री उद्योग की जरूरत है।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक बड़ी समुद्री क्षेत्र क्रांति के मुहाने पर है और उसे आर्थिक एवं रणनीतिक दोनों कारणों से एक गतिशील तथा मजबूत समुद्री उद्योग की जरूरत है।

बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री ने उद्योग संगठन फिक्की द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में बंदरगाहों का विकास प्रमुख सागरमाला कार्यक्रम और मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 द्वारा निर्देशित है।

उन्होंने कहा कि मैरीटाइम इंडिया विजन 2030 के तहत निर्धारित लक्ष्य इस क्षेत्र के विकास में तेजी लाने में मदद करेंगे और अगले 10 वर्षों में भारतीय समुद्री उद्योग को शीर्ष वैश्विक मानदंडों के बराबर लाने की कोशिश करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ने देश में साजोसामान पहुंचाने की लागत को कम करने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि हाल ही में पारित अंतर्देशीय पोत अधिनियम, 2021 अंतर्देशीय जल परिवहन क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार घरेलू जहाज निर्माण और जहाजों की मरम्मत के बाजार पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

सोनोवाल ने कहा, "घरेलू जहाज निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए भारतीय शिपयार्ड के वास्मं जहाज निर्माण वित्तीय सहायता नीति को मंजूरी दी गयी है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू