जरुरी जानकारी | भारत 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर: कांत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और देश के लिए चुनौती अगले तीन दशक तक 8-9 प्रतिशत की दर से वृद्धि करने की है।

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर भारत 5,000 अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है और देश के लिए चुनौती अगले तीन दशक तक 8-9 प्रतिशत की दर से वृद्धि करने की है।

भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

उन्होंने यहां पब्लिक अफेयर्स फोरम ऑफ इंडिया (पीएएफआई) के एक कार्यक्रम में कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था निजी क्षेत्र के समर्थन के बिना उच्च दर से नहीं बढ़ सकती है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत का समय है। भारत 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।’’

उन्होंने कहा कि भारत के लिए असल चुनौती अगले तीन दशकों तक 8-9 प्रतिशत की वृद्धि दर बनाए रखने की है।

यह बताते हुए कि फिलहाल चीन की अर्थव्यवस्था का आकार भारत से पांच गुना है, कांत ने कहा कि चीन के साथ बराबरी करने के लिए हमें 10 प्रतिशत की दर से बढ़ना होगा।

उन्होंने कहा कि भारतीय हवाई अड्डों की गुणवत्ता यूरोप के हवाई अड्डों से बेहतर है और ‘‘हमारी घरेलू एयरलाइंस भी अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस की तुलना में काफी बेहतर हैं।’’

राजेश पाण्डेय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी