देश की खबरें | भारत आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा, जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए साझा खतरा : जयशंकर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक साझा खतरा है।

नयी दिल्ली, नौ मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक साझा खतरा है।

जयशंकर ने उन लोगों का आभार जताया, जिन्होंने देश के साथ एकजुटता व्यक्त की है और “मौजूदा समय में जारी दृढ़ प्रतिक्रिया” को समझते हैं।

विदेश मंत्री ने द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर तत्कालीन सोवियत संघ की जीत के 80 साल पूरे होने के मौके पर यहां रूसी दूतावास में आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की।

जयशंकर ने कहा, “मुझे 1945 में फासीवाद के खिलाफ युद्ध में जीत की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर आप सभी के साथ शामिल होकर बहुत खुशी हो रही है।”

उन्होंने कहा, “हम ऐसे समय में मिल रहे हैं, जब भारत आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है, जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए एक साझा खतरा है। मैं उन लोगों का आभार जताता हूं, जिन्होंने हमारे साथ एकजुटता व्यक्त की है और जो मौजूदा समय में जारी दृढ़ प्रतिक्रिया को समझते हैं।”

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पांच मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन कर कहा कि उनका देश आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का पूरा समर्थन करता है और पहलगाम आतंकवादी हमले के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

रूसी दूतावास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति पुतिन ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को "बर्बर" बताया और दोनों नेताओं (मोदी और पुतिन) ने आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ “बिना समझौता किए लड़ाई” की आवश्यकता पर बल दिया।

जयशंकर ने विजय दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा, “आज आशा और आशावाद का अवसर है, साथ ही यह याद करने का भी अवसर है कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग पहले से भी अधिक महत्वपूर्ण है।”

उन्होंने कहा, “यह हमारे कूटनीतिक प्रयासों का समर्थन है, चाहे वह द्विपक्षीय हों, क्षेत्रीय हों या बहुपक्षीय हों।”

कार्यक्रम में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव और कई अन्य राजनयिक मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\