देश की खबरें | भारत विश्व की सर्वाधिक प्राचीन संस्कृति वाला देश: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को कहा कि भारत विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति वाला देश है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में राज्यों के नाम और स्थानों के बारे में महत्वपूर्ण प्रसंग हैं।
जयपुर, दो दिसंबर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को कहा कि भारत विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति वाला देश है। हमारे प्राचीन ग्रंथों में राज्यों के नाम और स्थानों के बारे में महत्वपूर्ण प्रसंग हैं।
राजभवन मे झारखंड,नगालैंड और असम के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए उन्होंने झारखंड में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ लड़ने वाले धरती आबा बिरसा मुंडा को याद किया और कहा कि आदिवासी धरोहर को संजोने वाला यह देश का प्रमुख राज्य है।
उन्होंने नगालैंड के इतिहास और असम की संस्कृति की चर्चा करते हुए इन राज्यों के निवासियों की कलाओं से सीख लेने का भी आह्वान किया। राज्यपाल ने इस दौरान इन राज्यों के निवासियों से संवाद करते हुए उनका राजभवन में अभिनंदन किया।
उन्होंने कहा कि राजभवन में राज्यों का स्थापना दिवस मनाने का उद्देश्य यही है कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव किया जा सके।
राज्यपाल ने झारखंड, नगालैंड और असम के स्थापना दिवस की चर्चा करते हुए इन राज्यों की संस्कृति, कला और जीवन से जुड़े अहम पहलुओं की भी जानकारी दी।
राज्यपाल ने आरंभ में कहा कि राजभवन में राज्यों के स्थापना दिवस के बहाने हम विविधता में एकता की हमारी संस्कृति से परिचित होते हैं। यही ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ है। इससे संस्कृतियों के बीच निकटता आती है।
उन्होंने सभी राज्यों के निवासियों से व्यक्तिगत संवाद कर उनके कार्य के बारे में जाना और राजस्थान के विकास में योगदान का भी आह्वान किया।
कुंज
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2024 03:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

