विदेश की खबरें | भारत ने अक्टूबर में होने वाली आतंकवाद रोधी समिति की बैठक के लिए यूएनएससी सदस्यों को आमंत्रित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत ने अक्टूबर में नयी दिल्ली और मुंबई में होने वाली आतंकवाद-रोधी समिति की विशेष उच्चस्तरीय बैठक के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

संयुक्त राष्ट्र, 10 अगस्त भारत ने अक्टूबर में नयी दिल्ली और मुंबई में होने वाली आतंकवाद-रोधी समिति की विशेष उच्चस्तरीय बैठक के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया है।

इस बैठक का उद्देश्य आतंकवादियों द्वारा नयी तकनीकों का इस्तेमाल किए जाने पर प्रकाश डालना और इस खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के रास्ते तलाशना है।

भारत फिलहाल सुरक्षा परिषद की आतंकवाद-रोधी समिति का अध्यक्ष है और वह अक्टूबर में समिति की विशेष बैठक की मेजबानी करेगा, जिसमें अमेरिका, चीन और रूस सहित संयुक्त राष्ट्र के 15 देशों के राजनयिक शामिल होंगे।

संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने मंगलवार को कहा, ''आतंकवादी और हिंसक चरमपंथी प्रचार करने के लिए इंटरनेट व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के बढ़ते उपयोग ने सरकारों और तकनीक जगत को समान रूप से चुनौती दी है।''

उन्होंने परिषद को बताया कि भारत आतंकवाद रोधी समिति (सीटीसी) के अध्यक्ष के रूप में 28-29 अक्टूबर को मुंबई और नयी दिल्ली में एक विशेष बैठक की मेजबानी करेगा।

कंबोज ने कहा कि उच्च स्तरीय बैठक में राजनयिक व्यक्तिगत रूप से शरीक होंगे। उन्होंने परिषद के सभी सदस्यों को बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि इस महीने के अंत में सीटीसी अध्यक्ष की तरफ से औपचारिक निमंत्रण जारी किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज