Women's T20 World Cup 2024: महिला टी20 विश्व कप के अगले सीजन के लिए भारत सहित इन आठ टीमो ने किया डायरेक्ट क्वालीफाई, जानें इसमें शामिल टीमों के नाम

भारत दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप में अपने समूह में शीर्ष-तीन में रहने के आधार पर बांग्लादेश में होने वाले 2024 आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) महिला टी20 विश्व कप के लिए आठ स्वत: क्वालीफाई करने वाली टीम में से एक है.

भारतीय महिला टीम (Photo Credits: BCCI/Twitter)

दुबई, 28 फरवरी भारत दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप में अपने समूह में शीर्ष-तीन में रहने के आधार पर बांग्लादेश में होने वाले 2024 आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) महिला टी20 विश्व कप के लिए आठ स्वत: क्वालीफाई करने वाली टीम में से एक है. दक्षिण अफ्रीका में हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप के प्रत्येक (दो) ग्रुप की शीर्ष-तीन टीमों ने स्वत: क्वालीफिकेशन हासिल की. इसके अलावा मेजबान बांग्लादेश और पाकिस्तान की महिला टीम ने भी स्वत: क्वालीफिकेशन हासिल की. यह भी पढ़ें: मेग लैनिंग ने 'बेहद विशेष प्रयास' के लिए अपनी टीम की सराहना

बांग्लादेश मेजबान के तौर पर जबकि पाकिस्तान ने क्वालीफाई करने वाली छह टीमों के बाद शीर्ष रैंकिंग की टीम के तौर पर अपनी जगह बनायी. ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप एक से क्वालीफाई किया, जबकि इंग्लैंड, भारत और वेस्टइंडीज ने ग्रुप दो से क्वालीफाई किया.

श्रीलंका और आयरलैंड की टीमें इस टी20 विश्व कप से क्वालीफाई करने में असफल रहीं.

श्रीलंका इस समय रैंकिंग में आठवें स्थान पर है जबकि आयरलैंड 10वें स्थान पर है. आईसीसी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि टूर्नामेंट के शेष बचे हुए दो स्थानों के लिए 2024 की शुरुआत में एक वैश्विक क्वालीफायर का आयोजन किया जायेगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें