एजेंसी न्यूज

India vs West Indies T20: वीजा मसलों के चलते भारत-वेस्टइंडीज आखिरी दो टी20 पर Suspense

भारतीय क्रिकेट टीम के वेस्टइंडीज के खिलाफ अमेरिका में होने वाले आखिरी दो टी20 मैचों पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं और वीजा दिक्कतों के कारण अब कैरेबियाई क्रिकेट बोर्ड इन्हें अपनी सरजमीं पर कराने की ही सोच रहा है ।

India vs West Indies T20: वीजा मसलों के चलते भारत-वेस्टइंडीज आखिरी दो टी20 पर Suspense
(Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 31 जुलाई भारतीय क्रिकेट टीम के वेस्टइंडीज के खिलाफ अमेरिका में होने वाले आखिरी दो टी20 मैचों पर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं और वीजा दिक्कतों के कारण अब कैरेबियाई क्रिकेट बोर्ड इन्हें अपनी सरजमीं पर कराने की ही सोच रहा है ।

‘क्रिकबज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार दोनों टीमों को अमेरिका का वीजा नहीं मिला है जिससे क्रिकेट वेस्टइंडीज को वैकल्पिक योजना बनानी पड़ी है ।

ये दोनों मैच छह और सात अगस्त को अमेरिका के फ्लोरिडा में होने हैं लेकिन रिपोर्ट के अनुसार भारत और वेस्टइंडीज टीम के कई सदस्यों को अमेरिका का वीजा नहीं मिला है ।

एक सूत्र ने बताया ,‘‘ वीजा मसले को सुलझाने के उपाय किये जा रहे हैं। ये मैच वेस्टइंडीज में भी हो सकते हैं ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ शुरूआती सूचना यह है कि वीजा सेंट किट्स में दिया जायेगा जहां टीमें पहुंच चुकी है । ऐसी संभावना है कि खिलाड़ियों को यात्रा दस्तावेजों के लिये फिर त्रिनिदाद जाना पड़े जहां से हरी झंडी मिलने पर वे अमेरिका जायेंगे ।’’

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2022 03:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).