देश की खबरें | चालक दल के फंसे सदस्यों को बदलने को लेकर चीन के साथ सम्पर्क में है भारत: विदेश मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह चीनी जलक्षेत्र में एक मालवाहक जहाज पर करीब चार महीने से फंसे 16 भारतीय नाविकों को जल्द से जल्द बदलने के लिए चीन के साथ सम्पर्क में है।

नयी दिल्ली, 22 जनवरी भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह चीनी जलक्षेत्र में एक मालवाहक जहाज पर करीब चार महीने से फंसे 16 भारतीय नाविकों को जल्द से जल्द बदलने के लिए चीन के साथ सम्पर्क में है।

39 भारतीय चालक दल के सदस्य चीनी जलक्षेत्र में दो मालवाहक जहाजों पर फंसे हुए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि एमवी जग आनंद ने जापान में नाविकों के लिए चालक दल को बदला है और भारतीय नाविक वापस भारत आ रहे हैं।

उन्होंने एक आनलाइन प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘एमवी अनास्तासिया के मामले में जिस पर 16 भारतीय चालक दल के सदस्य हैं और जो चीन में कोफेडियन बंदरगाह पर लंगर डाले हुए है। बीजिंग में हमारा दूतावास चालक दल के सदस्यों को जल्द से जल्द बदलने के लिए चीनी पक्ष, उसके केंद्र सरकार और प्रांतीय स्तरों, दोनों के संपर्क में है।’’

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हमारा दूतावास दोनों शिपिंग कंपनियों के साथ-साथ संबंधित चीनी अधिकारियों के साथ लगातार काम कर रहा है ताकि चालक दल की कुशलता सुनिश्चित करने के साथ ही इस मामले को आगे बढ़ाया जा सके।’’

इस महीने की शुरुआत में, भारत ने ‘‘गंभीर मानवीय स्थिति को देखते हुए दोनों जहाजों पर फंसे 39 भारतीय नाविकों के लिए ‘‘तत्काल, व्यावहारिक और समयबद्ध’’ सहायता मांगी थी।

चीनी प्राधिकारियों ने कोरोना वायरस-संबंधी पाबंदियों का हवाला देते हुए जहाजों को गोदी में जाने या चालक दल के सदस्यों को बदलने की महीनों तक अनुमति नहीं दी।

भारतीय मालवाहक जहाज एमवी जग आनंद पर 23 भारतीय नाविक हैं और यह जहाज पिछले साल 13 जून से चीन के हेबेई प्रांत में जिंगतांग बंदरगाह के पास लंगर डाले हुए है जबकि एमवी अनास्तासिया, 16 भारतीयों के साथ 20 सितंबर से कोफिडियन बंदरगाह पर लंगर डाले हुए है।

मछुआरों का मुद्दा भारत-श्रीलंका संबंधों में अड़चन होने के बारे में पूछे जाने पर, श्रीवास्तव ने कहा कि यह दोनों पक्षों के बीच चर्चा के एजेंडे में रहा है और उच्चतम स्तर पर यह एहसास है कि यह एक मानवीय मुद्दा है, जिसे मानवीय तरीके से हल करना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘समस्या से निपटने के लिए अच्छी तरह से स्थापित द्विपक्षीय तंत्र है।’’

कोलंबो ईस्ट कंटेनर टर्मिनल परियोजना की स्थिति पर श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘हम इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए श्रीलंका सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। हमें भारत और जापान के निवेश से ईस्ट कंटेनर टर्मिनल के विकास पर खुशी होगी जिसका चयन श्रीलंका की वर्तमान सरकार द्वारा किया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू