खेल की खबरें | भारत टेबल टेनिस विश्व चैम्पियनशिप महिला युगल, मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मनिका बत्रा विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के महिला युगल और मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है जिससे भारत ऐतिहासिक पदक से सिर्फ एक जीत दूर है ।
ह्यूस्टन, 27 नवंबर मनिका बत्रा विश्व टेबल टेनिस चैम्पियनशिप के महिला युगल और मिश्रित युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है जिससे भारत ऐतिहासिक पदक से सिर्फ एक जीत दूर है ।
मनिका और अर्चना कामथ ने हंगरी की डोरा माडाराज और जॉर्जिना पोटा को 11 . 4, 11 . 9, 6 . 11, 11 . 7 से हराया ।
अब उनका सामना लक्जेमबर्ग की सारा डे नुटे और शिया लियान नि से होगा । सेमीफाइनल हारने वाले को भी कांस्य पदक मिलेगा ।
मिश्रित युगल में मनिका और जी सथियान ने दो गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अमेरिका की कनक झा और चीन के वांग मानयु को हराया । उन्होंने 15 . 17, 10 . 12, 12 . 10, 11 . 6, 11 . 7 से जीत दर्ज की ।
अब उनका सामना जापान के हारिमोतो तोमोकाजू और हयाता हीना से होगा ।
मिश्रित युगल में अचंत शरत कमल और अर्चना को प्री क्वार्टर फाइनल में फ्रांस की जिया नान युआन और एमैन्युअल लेबेसन ने हराया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2021 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

