जरुरी जानकारी | भारत बेहतर स्थिति में, सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बना रहेगा : चंद्रशेखरन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि भारत अगले साल तेजी से आर्थिक वृद्धि हासिल करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बने रहने के लिये बेहतर स्थिति में है। दूसरी तरफ वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर महामारी और वैश्विक वित्तीय संकट को छोड़कर इस सदी की शुरूआत से सबसे नीचे रह सकती है।

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि भारत अगले साल तेजी से आर्थिक वृद्धि हासिल करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बने रहने के लिये बेहतर स्थिति में है। दूसरी तरफ वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर महामारी और वैश्विक वित्तीय संकट को छोड़कर इस सदी की शुरूआत से सबसे नीचे रह सकती है।

चंद्रशेखरन ने टाटा समूह के करीब 9.35 लाख करोड़ कर्मचारियों को नये साल के संदेश में कहा कि खपत में वृद्धि, उपभोक्ताओं का भरोसा बढ़ना और निवेश में तेजी से भारत की वृद्धि को समर्थन मिलेगा। हालांकि, वैश्विक परिवेश के स्तर पर कई जोखिम है। इसमें यूरोप में ऊर्जा संकट, मंदी को रोकने के लिये महंगाई को काबू में लाने का संघर्ष तथा वैश्विक स्तर पर जारी तनाव शामिल हैं।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा है, ‘‘महामारी के बाद भारत में चीजें बेहतर हुई हैं और पिछले एक साल में हमारा दैनिक जीवन सामान्य रास्ते पर लौट आया है...हमारी कई कंपनियों के लिये कारोबारी गति मजबूत बनी हुई है।’’

चंद्रशेखरन ने कहा कि अगले साल मुद्रास्फीति के धीरे-धीरे नरम पड़ने की उम्मीद है। भारत बेहतर स्थिति में है और खपत और निवेश में तेजी तथा ग्राहकों के बीच भरोसा बढ़ने से तीव्र आर्थिक वृद्धि हासिल करने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था बना रहेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, मंद पड़ते वैश्विक आर्थिक वृद्धि उत्पादन पर दबाव के रूप में कार्य कर सकती है। लेकिन वैश्विक विनिर्माण में हमारी बढ़ती हिस्सेदारी कुछ राहत प्रदान कर सकती है।’’

चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘महामारी और वैश्विक वित्तीय संकट को छोड़ दिया जाए तो अगले साल वैश्विक वृद्धि दर इस सदी की शुरुआत से सबसे कम होगी। हमें जिंसों के दाम में तेजी पर नजर रखने की जरूरत होगी।’’

समूह के प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘यह एक गतिविधियों वाला वर्ष रहा। हमने वर्ष के दौरान महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। इसमें एयर इंडिया का समूह में वापस आना, टाटा न्यू पेश करना तथा टाटा मोटर्स की यात्री कारों की संख्या एक साल में 5,00,000 के पार पहुंचना शामिल है। इसमें ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) का हिस्सा 10 प्रतिशत रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\