जरुरी जानकारी | भारत ने चीन, जापान, तीन अन्य देशों से आयातित डिजिटल प्रिंन्टिंग प्लेट पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने चीन, जापान, कोरिया, ताइवान और वियतनाम से आयातित डिजिटल प्रिन्टिंग प्लेट पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया है। घरेलू विनिर्माताओं को इन देशों से होने वाले सस्ते आयात से बचाने के लिये यह कदम उठाया गया है।

नयी दिल्ली, तीन अगस्त भारत ने चीन, जापान, कोरिया, ताइवान और वियतनाम से आयातित डिजिटल प्रिन्टिंग प्लेट पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाया है। घरेलू विनिर्माताओं को इन देशों से होने वाले सस्ते आयात से बचाने के लिये यह कदम उठाया गया है।

वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने मामले की जांच के बाद शुल्क लगाने की सिफारिश की। जांच में पाया गया कि इन देशों से डिजिटल प्रिन्टिंग प्लेट के आयात में निरपेक्ष रूप से उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: लॉकडाउन में फंसे केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत, जारी की गई अधिसूचना.

राजस्व विभाग ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘अधिसूचना के तहत डंपिंग रोधी शुल्क पांच साल के लिये प्रभावी होगा।’’

शुल्क 0.13 डॉलर प्रति वर्ग मीटर (एसक्यूएम) से 0.77 डॉलर प्रति वर्ग मीटर की दर से लगाया गया है।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: ऑनलाइन क्लासेस के लिए स्मार्टफोन न मिलने पर 10वीं कक्षा के छात्र ने कथित तौर पर की आत्महत्या.

डीजीटीआर ने कहा कि इन देशों से भारत को प्लेट का निर्यात सामान्य मूल्य से नीचे पर किया जाता रहा है जिससे डंपिंग की स्थिति पैदा हुई और घरेलू उद्योग को नुकसान हुआ।

इन प्लेटों का आयात जांच अवधि (जुलाई 2018 से मार्च 2019) के दौरान बढ़कर 1.632 करोड़ एसक्यूएम रहा जो 2015-16 में 80 लाख एसक्यूएम था।

इस उत्पाद का उपयोग छपाई उद्योग में आंकड़े को कागज या ‘पॉली फिल्म’ पर छवि के रूप में स्थानांतरित करने में किया जाता है।

एक अलग अधिसूचना में राजस्व विभाग ने कहा कि उसने चीन ने आयातित एनिलाइन पर छह महीने के लिये अस्थायी तौर पर 150.80 प्रति टन तक की दर से डंपिंग रोधी शुल्क लगाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Key Players To Watch Out: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड