देश की खबरें | भारत में करीब सात महीनों में कोविड-19 के सबसे कम 12,584 नए मामले आए सामने
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में करीब सात महीने में 24 घंटे में सबसे कम 12,584 कोविड-19 के नए मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,04,79,179, हो गए।
नयी दिल्ली, 12 जनवरी भारत में करीब सात महीने में 24 घंटे में सबसे कम 12,584 कोविड-19 के नए मामले सामने आने के साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,04,79,179, हो गए।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 167 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,51,327 हो गई।
आंकड़ों के अनुसार, कुल 1,01,11,294 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 96.49 प्रतिशत हो गई। वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है।
देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी कुल 2,16,558 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 2.07 प्रतिशत है।
भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।
वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।
भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 11 जनवरी तक कुल 18,26,52,887 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,97,056 नमूनों की जांच सोमवार को की गई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 11:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

