जरुरी जानकारी | भारत की अब अमेरिका, चीन से शुरू हुई है असली प्रतिस्पर्धाः चंद्रबाबू नायडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी.

नयी दिल्ली, 30 मई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत के दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद उसकी शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं- अमेरिका और चीन के साथ वास्तविक प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है।

नायडू ने यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को अपनी वैश्विक उत्पाद विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत करना चाहिए और मध्यम आय के जाल में फंसने से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा, “आज हम चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। अगले दो साल में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे। तीसरे स्थान तक पहुंचने तक हमारे पास कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है। लेकिन असली प्रतिस्पर्धा तो अब शुरू हुई है।”

नायडू ने कहा, “चीन की अर्थव्यवस्था भारत की तुलना में साढ़े चार गुना है और अमेरिका की अर्थव्यवस्था भारत की तुलना में सात गुना है। हमें तैयार रहना चाहिए।"

उन्होंने कहा कि विकास की बड़ी छलांग लगाने के लिए अच्छी सार्वजनिक नीति महत्वपूर्ण है।

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूप में भारत को इस समय एक महान नेता मिला हुआ है और देश को इस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार स्विट्जरलैंड के दावोस की तर्ज पर आने वाले कल के नेताओं को तैयार करने के लिए अमरावती में एक वैश्विक नेतृत्व केंद्र स्थापित करेगी।

खुद प्रौद्योगिकी के साथ सहज महसूस करने वाले नेता नायडू ने कहा कि टीसीएस, आईबीएम और एलएंडटी जैसी कंपनियां दक्षिणी राज्य की नई निर्माणाधीन राजधानी अमरावती में क्वांटम कंप्यूटिंग केंद्र स्थापित करेंगी।

उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश हरित ऊर्जा उत्पादन करने वाले उद्योगों के लिए अच्छी स्थिति में है।

नायडू ने कहा कि उनके राज्य में सौर और पवन ऊर्जा के साथ-साथ पंप स्टोरेज, ग्रीन अमोनिया और नाइट्रोजन की अच्छी संभावनाएं हैं। इसके पास बंदरगाह भी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी