ताजा खबरें | भारत ने तमिलों के हितों की रक्षा करने के लिए श्रीलंका से निरंतर कहा है: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने तमिल समुदाय के लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए श्रीलंका से निरंतर कहा है तथा एक बहु-जातीय, बहुभाषी और बहुधार्मिक समाज वाले द्वीपीय देश के स्वरूप को संरक्षित करने के प्रयासों का सदैव समर्थन किया है।

नयी दिल्ली, 29 जुलाई भारत ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने तमिल समुदाय के लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए श्रीलंका से निरंतर कहा है तथा एक बहु-जातीय, बहुभाषी और बहुधार्मिक समाज वाले द्वीपीय देश के स्वरूप को संरक्षित करने के प्रयासों का सदैव समर्थन किया है।

राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा कि यह ज्ञात हुआ है कि श्रीलंका के कुछ तमिल राजनीति दलों ने गृह युद्ध के दौरान मानवाधिकारों के हनन के आरोपों के संबंध में अंतरराष्ट्रीय जांच की मांग की है।

उन्होंने कहा कि भारत ने श्रीलंकाई सरकार से आग्रह किया है कि वह सुलह की प्रक्रिया को आगे बढ़ाए और तमिल समुदाय की आकांक्षाओं का ध्यान रखे।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने हमेशा से श्रीलंका की एक बहु-जातीय, बहुभाषी और बहुधार्मिक समाज के रूप में विशेषता को संरक्षित करने के प्रयासों का समर्थन किया है जिसमें श्रीलंकाई तमिल समुदाय सहित सभी नागरिक समानता, सुरक्षा और समरसता से रह सके और संयुक्त श्रीलंका के भीतर समृद्ध हों और अपनी आकांक्षाओं को पूरा करें।’’

मुरलीधरन श्रीलंका में गृह युद्ध के दौरान तमिलों के मानवाधिकार से संबंधित सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘इस संदर्भ में सभी स्तर पर द्विपक्षीय चर्चा के दौरान श्रीलंका सरकार से निरंतर आह्वान किया गया है कि वे श्रीलंका में तमिलों के हितों की सुरक्षा से संबंधित मुद्दों का समाधान करने से संबंधित अपनी प्रतिबद्धता को पूरा करें।’’

ज्ञात हो कि श्रीलंका में तमिल समुदाय के साथ शक्तियों के विकेंद्रीकरण करने वाले श्रीलंकाई संविधान के 13वें को पूर्ण रूप से लागू करने की मांग कर रहे हैं।

विदेश राज्य मंत्री ने इस सवाल का सीध जवाब नहीं दिया कि क्या भारत श्रीलंका में मानवाधिकारों के हनन के विरूद्ध जवाबदेही से निपटने वाली घरेलू प्रक्रिया की कोई गुंजाइश ना देखते हुए अंतरराष्ट्रीय जांच के लिए उपाय शुरू करेगा।

उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि तमिल समुदाय की उचित आकांक्षाओं को पूरा करना श्रीलंका के सर्वोत्तम हित में है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा भारत ने श्रीलंका से यह आग्रह भी किया है कि वह तमिल समुदाय किी आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए सुलह की प्रक्रिया को आगे बढ़ाए ओर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ रचनात्मक रूप से संपर्क जारी रखे ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि श्रीलंका के सभी नागरिकों की मौलिक स्वतंत्रता और उसके मानवाधिकार पूरी तरह से सुरक्षित रहें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी