एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | भारत ने पहली पारी में मामूली बढ़त के बाद न्यूजीलैंड को दिया शुरुआती झटका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत ने पहली पारी में 28 रन की बढ़त हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन चाय के विश्राम से पहले एक झटका दिया।

खेल की खबरें | भारत ने पहली पारी में मामूली बढ़त के बाद न्यूजीलैंड को दिया शुरुआती झटका

मुंबई, दो नवंबर भारत ने पहली पारी में 28 रन की बढ़त हासिल करने के बाद न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन चाय के विश्राम से पहले एक झटका दिया।

न्यूजीलैंड ने चाय के विश्राम तक एक विकेट पर 26 रन बनाए थे। इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड के 235 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 263 रन बनाकर 28 रन की बढ़त हासिल की।

भारत की तरफ से शुभमन गिल (90) शतक से चूक गए जबकि ऋषभ पंत ने 60 रन की तूफानी पारी खेली। न्यूजीलैंड की तरफ से एजाज पटेल ने 103 रन देकर पांच विकेट हासिल किए।

इसके बाद तेज गेंदबाज आकाशदीप ने पहले ओवर में ही न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम (01) का मिडिल स्टंप थर्राकर भारत को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। चाय के विश्राम के समय डेवोन कॉनवे 15 और विल यंग आठ रन पर खेल रहे थे।

इससे पहले पंत और गिल की शानदार पारियों की मदद से भारत ने वापसी की लेकिन इन दोनों की साझेदारी टूटने के बाद उसकी टीम जल्द ही सिमट गई। पंत 38वें ओवर में पवेलियन लौटे जबकि भारतीय पारी 60 ओवर तक ही चल पाई।

तीन साल पहले वानखेड़े स्टेडियम में 119 रन देकर सभी 10 विकेट लेने वाले पटेल ने फिर इस मैदान पर जादू दिखाया। उनकी शानदार लेंथ से की गई गेंदों का भारतीय बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था। भारत का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 180 रन था लेकिन गिल और पंत को छोड़कर उसके बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया।

सरफराज खान खाता भी नहीं खोल पाए। उन्होंने जिन चार गेंद का सामना किया उन पर वह जूझते हुए नजर आए। पटेल ने उन्हें अच्छी लेंथ वाली गेंद पर विकेट के पीछे कैच कराया।

गिल ने भी पटेल की गेंद पर पहली स्लिप में कैच दिया। उन्होंने अपनी पारी में 146 गेंद का सामना करके सात चौके और एक छक्का लगाया। रविंद्र जडेजा (14) भी पहली स्लिप में कैच देकर पवेलियन लौटे। निचले क्रम के बल्लेबाजों में केवल वाशिंगटन सुंदर ही डटकर खेल पाए। उन्होंने नाबाद 38 रन बनाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2024 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).