देश की खबरें | भारत .चीन मुद्दे पर राहुल को समझाना किसी के बस की बात नहीं : भाजपा सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्‍त ने भारत . चीन मसले से निपटने के केंद्र सरकार के तौर तरीकों की आलोचना किए जाने पर राहुल गांधी को आड़े हाथ लेने के साथ ही कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत .चीन मुद्दे पर राहुल को समझाना किसी के बस की बात नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बलिया, 12 अक्‍टूबर भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्‍त ने भारत . चीन मसले से निपटने के केंद्र सरकार के तौर तरीकों की आलोचना किए जाने पर राहुल गांधी को आड़े हाथ लेने के साथ ही कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत .चीन मुद्दे पर राहुल को समझाना किसी के बस की बात नहीं है।

पूर्वी लद्दाख में करीब पांच महीने से चले आ रहे सैन्य गतिरोध को लेकर सरकार सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि संप्रग सरकार के दौरान,‘‘चीन ने हमारे क्षेत्र में कदम रखने की हिम्मत नहीं की थी।’’

यह भी पढ़े | NEET Exams 2020: सुप्रीम कोर्ट ने 14 अक्टूबर को उन छात्रों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जो COVID -19 संक्रमण के कारण परीक्षा नहीं दे सके थे.

राहुल गांधी ने कहा था कि अगर संप्रग सरकार सत्ता में होती तो वह भारतीय भूमि से चीन को 15 मिनट में निकाल बाहर करती।

उनके इसी बयान का जिक्र करते हुए रविवार को वीरेंद्र सिंह मस्‍त ने पत्रकारों से कहा कि राहुल को इस मामले का विस्‍तार से अध्‍ययन करना चाहिए।

यह भी पढ़े | Nirmala Sitharaman on LTC Facility: अर्थव्यवस्था में तेजी लाने को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलटीसी कैश बाउचर्स योजना सहित की कई घोषणाएं.

उन्‍होंने कहा कि देश में करीब सात दशकों तक राहुल के खानदान या उनके कारिंदों की ही सरकारें थीं। मस्‍त ने कहा कि राहुल का पढ़ाई से कोई लेना देना नहीं रहा।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि अब राहुल के लिए कौन सा विद्यालय खोला जाए। मस्त ने कहा कि राहुल को समझा पाना किसी विद्यालय या सामाजिक कार्यकर्ता के लिए संभव नहीं है। उन्‍होंने यह भी कहा कि राहुल जो भी बोलते हैं, वह खुद ही समझते हैं।

सं आनन्‍द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\